Kantara 2 Box Office Collection:जानकारी
फिल्म Kantara 2 Film (जिसे मीडिया में Kantara:Chapter 1 के नाम से भी जाना जा रहा है) ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।Kantara:Chapter 1 2022 में आई फिल्म कांतारा का दूसरा पार्ट हैं।Kantara 2 Box Office Collection ने पहले ही दिन 61.85 करोड़ रुपए की कमाई की।और सिर्फ चार ही दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।और कहा जा रहा हैं,फिल्म आने वाले समय में ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे Kantara 2 Box Office Collection,फिल्म की कहानी,फिल्म का डायरेक्शन,फिल्म का संगीत,फिल्म की स्टार कास्ट की एक्टिंग आदि,तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़े।
Kantara 2 फिल्म की कहानी-
फिल्म Kantara 2 की कहानी कर्नाटक के एक काल्पनिक गांव ‘कांतारा’ और उसके रहस्यमयी जंगलों के इर्द-गिर्द घूमती है।गांव के लोग विश्वास रखते हैं,कि उनकी सुरक्षा स्वयं देवता के गणों द्वारा की जाती है।लेकिन जब इसी पवित्र भूमि पर कब्जा जमाने की चाह में राजा और उसका पुत्र कुलसेखर लालच में अंधे हो जाते हैं,तब शांति और आस्था की इस धरती पर संघर्ष की आग भड़क उठती है।
कुलसेखर कांतारा के आदिवासियों पर अत्याचार करता है।ऐसे में गांव की रक्षा,आदिवासी नेता बर्मे,जो अपनी बुद्धिमत्ता,साहस और रणनीति से कुलसेखर की दुष्ट योजनाओं को नाकाम कर देते हैं।गुलिका अनुष्ठान के माध्यम से बर्मे कुलसेखर का अंत कर देता है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।इसके बाद शुरू होता है छल,शक्ति और प्रतिशोध का खेल।इस बीच,कनकवती (रुक्मिणी वसंत) की रहस्यमयी एंट्री और जंगल के देवता पनजुरली की दिव्य शक्ति कहानी को और भी रोमांचक और रहस्यमय बना देती है।फिल्म का क्लाइमेक्स दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।शानदार सिनेमैटोग्राफी,जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक और भावनाओं से भरी कहानी ‘Kantara 2’ को एक आध्यात्मिक-थ्रिलर अनुभव में बदल देती है,जो लंबे समय तक याद रह जाएगा।
Kantara 2 Box Office Collection-
Kantara 2 फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन से करोड़ों की कमाई करना शुरू कर दिया है।पहले ही दिन Kantara 2 Box Office Collection 61.85 करोड़ रुपए का रहा।और फिल्म ने तीन से चार दिनों में ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।बताया जा रहा है,फिल्म दूसरे वीकेंड में ही 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेंगी।इसे इस तरह भी समझा जा सकता है-

1 Day – 61.85 करोड़ रुपए
2 Day – 45.40 करोड़ रुपए
3 Day – 55.00 करोड़ रुपए
4 Day – 63.00 करोड़ रुपए
5 Day – 31.50 करोड़ रुपए
6 Day – 33.75 करोड़ रुपए लगभग
Kantara 2 फिल्म का डायरेक्शन-
फिल्म का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने बहुत ही शानदार और रियलिस्टिक किया है,जो दर्शकों को गांव और जंगल की असली दुनिया में ले जाता है।अरविंद एस. कश्यप की शानदार सिनेमैटोग्राफी हर फ्रेम में कर्नाटक के खूबसूरत लोकेशन्स को बारीकी से दिखाती है।वहीं,प्रोडक्शन डिजाइन में आदिवासी संस्कृति,परंपराएं और लोक जीवन को इतनी सटीकता से पेश किया गया है,कि फिल्म का हर दृश्य असली लगता है।
एक्शन सीन्स दर्शकों को रोमांच से भर देते हैं,जबकि बीच-बीच में डाली गई हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म को और अधिक मनोरंजक बना देती है।फिल्म अपनी नेचुरल लोक-संस्कृति की झलक से दर्शकों का दिल जीत लेती है।जिस कारण से Kantara 2 Box Office Collection पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं।

Kantara 2 फिल्म की स्टार कास्ट की एक्टिंग-
ऋषभ शेट्टी ने ‘बर्मे’ के किरदार में जान डाल दी है।उनकी अदाकारी इतनी प्रभावशाली है,कि दर्शक पूरे समय उनसे नजरें नहीं हटा पाते।उन्होंने इस रोल में अपना दिल और मेहनत दोनों झोंक दिए हैं,जो हर सीन में साफ दिखाई देता है।यह परफॉर्मेंस उनके करियर की उन भूमिकाओं में से एक है,जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा।
वहीं रुक्मिणी वसंत (कनकवती) अपनी दमदार एक्टिंग से कहानी में एक नया इमोशनल और सस्पेंस जोड़ती हैं।उनका हर एक्सप्रेशन किरदार की गहराई को और भी मजबूत बनाता है।जयराम और गुलशन देवैया ने भी अपने-अपने किरदारों को पूरे शानदार तरीके से निभाया है।दोनों ने कहानी को और ज्यादा मजबूत बना दिया है,जिससे फिल्म का हर सीन असली और जुड़ा हुआ महसूस होता है।यही कारण हैं,कि फिल्म Kantara 2 Box Office Collection में हर दिन उछाल आ रहा हैं।

Kantara 2 फिल्म का संगीत-
फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और संगीत,जिसे अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है,फिल्म की रूह बनकर उभरता है। हर सीन के साथ तालमेल बिठाता यह संगीत कहानी को और ज्यादा गहराई देता है।गाने न केवल फिल्म के माहौल और मूड को खूबसूरती से उभारते हैं,बल्कि दर्शकों को कहानी से और भी गहराई से जोड़ देते हैं।जिससे पूरी फिल्म एक संगीतमय अनुभव देती हैं।जिस कारण से Kantara 2 Box Office Collection करोड़ों का हो रहा हैं।

Kantara 2 फिल्म देखें या नहीं-
कांतारा चैप्टर 1 सिर्फ़ एक Film नहीं,बल्कि एक भावनात्मक और सांस्कृतिक अनुभव है,जो दर्शकों को लोककथाओं,विश्वास और जंगल के रहस्यों की रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है।फिल्म के शानदार विज़ुअल्स,दमदार अभिनय और गहरी कहानी इसे एक अलग स्तर पर पहुंचाते हैं।
हालांकि दूसरे हाफ में कुछ ग्राफिक्स थोड़े कमजोर लगते हैं,लेकिन फिल्म अपनी मजबूत स्क्रिप्ट,विजुअल और इमोशनल कनेक्ट के कारण दर्शकों को बांधे रखती है।यह एक ऐसी फिल्म है,जो न केवल मनोरंजन कराती है,बल्कि अपनी लोकसंस्कृति और रहस्य से भरी थीम के जरिए दिल पर गहरी छाप छोड़ जाती है।कुल मिलाकर फिल्म देखने लायक़ हैं।

Kantara 2 Box Office Collection से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)-
Q1.Kantara 2 की कहानी किस बारे में है?
Ans.फिल्म कर्नाटक के काल्पनिक गांव ‘कांतारा’ और उसके जंगलों पर आधारित है,जहाँ आदिवासी अपनी भूमि और आस्था की रक्षा के लिए शक्तियों से संघर्ष करते हैं।
Q2.Kantara 2 Box Office Collection की कितनी कमाई हुई है?
Ans.Kantara 2 Box Office Collection की बात करें तो पहले हफ्ते में फिल्म ने करीब ₹ 223.25 करोड़ नेट और लगभग ₹300 करोड़ ग्रॉस कमाई का आंकड़ा छू लिया है।(अनुमानित रिपोर्ट)।
Q3.Kantara 2 फिल्म का बजट कितना है?
Ans.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,फिल्म का अनुमानित बजट लगभग ₹ 100 करोड़ के आसपास है,जबकि Kantara 2 Box Office Collection ने इस आंकड़े को कई गुना पार कर लिया है।
Q4.Kantara 2 फिल्म में मुख्य भूमिका किसने निभाई है?
Ans.इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने मुख्य किरदार निभाया है,जबकि रुक्मिणी वसंत ने कनकवती का अहम रोल किया है।
Q5.Kantara 2 फिल्म को किस भाषा में रिलीज़ किया गया है?
Ans.यह फिल्म कन्नड़,हिंदी,तमिल,तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज़ की गई है,जिससे इसका असर पूरे भारत में देखा जा रहा है।
Kantara 2 Box Office Collection 2025:के बारे में आप और भी जानना चाहते हैं,तो Click करें(Source-Hindustan Times)





