Oppo F31 Pro Plus रिव्यू:जबरदस्त फीचर्स के साथ धमाकेदार एंट्री,जानिए कीमत,फीचर्स और खासियतें

anokhikhabare.com,Oppo F31 Pro Plus

Oppo F31 Pro Plus:जानकारी

अगर आप 30 से 35 हजार की रेंज में एक प्रीमियम और पावरफुल Smartphone की तलाश में हैं,तो Oppo F31 Pro Plus आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।ओप्पो ने इस फोन को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया है,जो टिकाऊ डिजाइन,शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं।आइए जानते हैं इसके फीचर्स,खूबियों और कमियों के बारे में विस्तार से।

anokhikhabare.com,Oppo F31 Pro Plus,information

डिजाइन-

Oppo F31 Pro Plus का डिजाइन इसके सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है।फोन में 360° आर्मर बॉडी दी गई है,जिसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन प्राप्त है।कंपनी का दावा है कि यह फोन गिरने,झटकों और पानी से सुरक्षित है।
फोन को IP69,IP68 और IP66 रेटिंग मिली है,यानी यह बारिश,धूल और चाय-कॉफी जैसे 18 प्रकार के लिक्विड से सुरक्षित रहता है।AM04 एलुमिनियम अलॉय फ्रेम और डायमंड-कट कैमरा रिंग इसे प्रीमियम लुक देते हैं।फोन तीन आकर्षक कलर्स – जेमस्टोन ब्लू,हिमालयन वाइट और फेस्टिवल पिंक में उपलब्ध है।

anokhikhabare.com,Oppo F31 Pro Plus,disign

डिस्प्ले-

Oppo F31 Pro Plus फोन में 6.8-इंच की बड़ी Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है,जिसका रेज़ोल्यूशन 2800×1280 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।डिस्प्ले काफी स्मूथ है और कलर रिप्रोडक्शन शानदार है।1600nits ब्राइटनेस इसे धूप में भी क्लियर विजिबिलिटी देती है।हालांकि,बड़े साइज के कारण सिंगल-हैंड यूज़ थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

anokhikhabare.com,Oppo F31 Pro Plus,display

कैमरा-

Oppo F31 Pro Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
1.50MP OIS मेन कैमरा
2.2MP मोनोक्रोम सेंसर
कैमरा आउटडोर फोटोग्राफी में वाइब्रेंट और डिटेल्ड शॉट्स देता है।हालांकि,नाइट मोड में कलर थोड़े फीके नजर आते हैं।10x जूम फीचर काम तो करता है,लेकिन जूम की गई फोटोज में पिक्सल फटना महसूस होता है।
फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है,जो दिन की रोशनी में शानदार सेल्फी देता है।AI ब्यूटी फीचर और बोकेह इफेक्ट काफी बेहतर काम करते हैं,लेकिन इस प्राइस रेंज में थोड़ा और स्ट्रॉन्ग सेंसर दिया जा सकता था।

anokhikhabare.com,Oppo F31 Pro Plus,camera

परफॉर्मेंस-

फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है,जो 4nm फेब्रिकेशन पर आधारित है।BGMI और COD जैसे गेम्स में फोन ने अच्छा परफॉर्म किया,लेकिन लंबे सेशन में थोड़ा वार्म हुआ।
ओप्पो ने इसमें Super Cool VC सिस्टम और Dual Engine Fluency Technology दी है,जो फोन को ओवरहीट होने से बचाती है।कंपनी का दावा है कि यह फोन 72 महीने तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा।

anokhikhabare.com,Oppo F31 Pro Plus,performance

बैटरी-

Oppo F31 Pro Plus की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh बैटरी है।सामान्य यूज़ में यह 2 दिन तक आराम से चल जाती है।साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है,जो गेमिंग के दौरान डिवाइस को डायरेक्ट पावर सप्लाई देती है,ताकि फोन हीट न हो।
फोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है,जो 20% से 100% चार्ज होने में सिर्फ 57 मिनट का समय लेता है।साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी है,जिससे आप अपने इयरबड्स या वॉच चार्ज कर सकते हैं।

क्या खरीदना चाहिए Oppo F31 Pro Plus?

अगर आप स्टाइलिश डिजाइन,लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं,तो Oppo F31 Pro Plus एक बेहतरीन विकल्प है।हालांकि,कैमरा और परफॉर्मेंस इस रेंज के कुछ अन्य फोन्स जैसे Realme 15 Pro या iQOO Neo 10 से थोड़ा पीछे हैं।
लेकिन अगर आप एक ड्यूरेबल और बैटरी-फोकस्ड फोन चाहते हैं,तो यह Smartphone निश्चित रूप से आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकता है।

anokhikhabare.com,Oppo F31 Pro Plus,sell smartphone

Oppo F31 Pro Plus से जुड़े मुख्य प्रश्न ( FAQs )-

Q1.Oppo F31 Pro Plus की कीमत भारत में कितनी है?
Ans.Oppo F31 Pro Plus की शुरुआती कीमत भारत में ₹31,999 रखी गई है।यह फोन 8GB/128GB और 12GB/256GB वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
Q2.Oppo F31 Pro Plus कब लॉन्च हुआ है?
Ans.यह स्मार्टफोन 2025 में भारत में लॉन्च किया गया है और अपने डिजाइन व बैटरी बैकअप के चलते शुरुआत से ही काफी चर्चा में है।
Q3.क्या Oppo F31 Pro Plus वॉटरप्रूफ है?
Ans.हां,फोन में IP69,IP68 और IP66 रेटिंग दी गई है।इसका मतलब यह पानी,धूल और 18 तरह के लिक्विड से सुरक्षित है।
Q4.Oppo F31 Pro Plus का कैमरा कैसा है?
Ans.फोन में 50MP OIS मेन कैमरा और 2MP मोनोक्रोम लेंस दिया गया है।सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा है,जो दिन की रोशनी में शानदार फोटो देता है।

Oppo F31 Pro Plus के बारे में और जानकारी जानना चाहते हैं,तो Click करें।(Source – 91 Mobiles)