Honda Elevate ADV Edition Launch:अब और भी स्टाइलिश और दमदार अवतार में आई नई एसयूवी,जानें कीमत और फीचर्स

anokhikhabare.com,Honda Elevate ADV Edition

Honda Elevate ADV Edition के बारे में जानकारी-

होंडा ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV Honda Elevate का नया ADV Edition लॉन्च कर दिया है।Honda Elevate ADV Edition मॉडल खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है,जो एक स्पोर्टी और एडवेंचर लुक वाली SUV की तलाश में हैं।नया एडिशन कंपनी के टॉप मॉडल ZX वैरिएंट पर बेस्ड है और इसमें कई कॉस्मेटिक अपग्रेड्स किए गए हैं,जो डीलरशिप लेवल पर उपलब्ध होंगे।

anokhikhabare.com,Honda Elevate ADV Edition,information

फीचर्स – लेवल-2 ADAS और 10.25-इंच टचस्क्रीन

Honda Elevate ADV Edition में फीचर्स की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है।इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto,7-इंच सेमी-डिजिटल क्लस्टर,वायरलेस चार्जर,ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और सिंगल-पैन सनरूफ शामिल हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग,360-डिग्री कैमरा,Honda Lane Watch और सबसे अहम लेवल-2 ADAS (Honda Sensing Suite) दिए गए हैं।
इसमें Collision Mitigation Braking, Lane Keep Assist,Adaptive Cruise Control और Auto High Beam Assist जैसे एडवांस फीचर्स हैं।

anokhikhabare.com,Honda Elevate ADV Edition,Features

इंजन और माइलेज – दमदार परफॉर्मेंस के साथ 17kmpl माइलेज

नई Honda Elevate ADV Edition में वही 1.5-लीटर 4-सिलेंडर DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है,जो 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है।यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है।
कंपनी का दावा है,कि यह SUV एक लीटर में 17km तक चल सकती है,यानी फुल टैंक (40 लीटर) में लगभग 679km की रेंज मिलती है।

anokhikhabare.com,Honda Elevate ADV Edition,Engine and Mileage

कीमत और वेरिएंट डिटेल्स-

नई Honda Elevate ADV Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹15.29 लाख रखी गई है।यह कीमत स्टैंडर्ड ZX वैरिएंट से करीब ₹41,000 ज्यादा है।वहीं,अगर आप इसे डुअल टोन कलर ऑप्शन में खरीदना चाहते हैं,तो इसके लिए ₹20,000 एक्स्ट्रा देने होंगे।
स्टैंडर्ड होंडा एलिवेट की कीमत भारत में ₹11 लाख से ₹16.67 लाख के बीच है।इसका मुकाबला मार्केट में Hyundai Creta,Kia Seltos,Maruti Grand Vitara,Skoda Kushaq,VW Taigun और अपकमिंग Tata Sierra से होगा।

anokhikhabare.com,Honda Elevate ADV Edition,price

एक्सटीरियर – ऑरेंज इनसर्ट्स के साथ डुअल टोन कलर थीम

1.नए ADV Edition को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने कई विजुअल चेंज किए हैं।
2.इसमें ऑरेंज इनसर्ट्स और स्टीकर्स के साथ एक दमदार डुअल टोन लुक दिया गया है।
3.फ्रंट ग्रिल और फॉग लैंप्स के आसपास ऑरेंज हाइलाइट्स हैं।
4.ब्लैक अलॉय व्हील्स पर भी ऑरेंज इनसर्ट्स दिए गए हैं।
5.फ्रंट डोर पर बोल्ड ‘ADV’ स्टीकर और टेलगेट पर ‘ADV Edition’ बैजिंग दी गई है।
6.दो कलर ऑप्शन – Lunar Silver और Meteoroid Grey में यह मॉडल उपलब्ध है,दोनों के साथ ब्लैक रूफ का विकल्प भी दिया गया है।

anokhikhabare.com,Honda Elevate ADV Edition,exterior

इंटीरियर – ब्लैक थीम और ऑरेंज स्टिचिंग के साथ प्रीमियम फिनिश

1.इंटीरियर में कंपनी ने पूरी तरह से ब्लैक कलर थीम दी है,जो इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम फील देता है।
2.सीटों पर ‘ADV’ ब्रांडिंग और ऑरेंज स्टिचिंग दी गई है।
3.डैशबोर्ड में इलुमिनेटेड लाइट इफेक्ट जोड़ा गया है,जो इसे और भी क्लासी बनाता है।
4.कुल मिलाकर केबिन का लुक ‘अर्बन एडवेंचर’ स्टाइल को रिफ्लेक्ट करता है।

anokhikhabare.com,Honda Elevate ADV Edition,interior

निष्कर्ष:स्टाइल,पावर और सेफ्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Honda Elevate ADV Edition उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है,जो सिटी ड्राइविंग के साथ एडवेंचर लुक वाली SUV चाहते हैं।
इसका स्पोर्टी डिजाइन,प्रीमियम इंटीरियर और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की टॉप SUV में से एक बनाते हैं।

Honda Elevate ADV Edition से जुड़े मुख्य प्रश्न (FAQs)-

Q1.Honda Elevate ADV Edition कब लॉन्च हुआ है?
Ans.होंडा ने 3 नवंबर 2025 को भारत में अपनी पॉपुलर SUV Honda Elevate ADV Edition लॉन्च की है।
Q2.Honda Elevate ADV Edition की कीमत कितनी है?
Ans.इस एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹15.29 लाख रखी गई है,जो टॉप वैरिएंट ZX से करीब ₹41,000 ज्यादा है।
Q3.Honda Elevate ADV Edition में क्या नया है?
Ans.इसमें ऑरेंज इनसर्ट्स,ब्लैक रूफ,ADV बैजिंग और डुअल टोन डिजाइन जैसे कई नए कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं,जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं।
Q4.Honda Elevate ADV Edition का माइलेज कितना है?
Ans.कंपनी के अनुसार,यह SUV एक लीटर पेट्रोल में 17km तक चल सकती है,यानी फुल टैंक में करीब 679km की रेंज देती है।

Honda Elevate ADV Edition के बारे में और ज्यादा जानने चाहते हैं तो Click करें।(Source – CarWale)