सोने की कीमत में बड़ी गिरावट,21 दिन में सोना ₹10,774 सस्ता होकर ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।जानें क्या हैं इसके पीछे के कारण।
17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874 के रिकॉर्ड स्तर पर था,लेकिन अब लगातार गिरावट से निवेशक हैरान हैं।
7 नवंबर को IBJA के अनुसार सोना ₹570 गिरा।इससे पहले यह ₹1,20,670 था।लगातार गिरावट से गोल्ड मार्केट सुर्खियों में है।
चांदी में मामूली बढ़त दर्ज हुई है।₹33 की बढ़त के बाद अब इसका भाव ₹1,48,010 प्रति किलो है।हालांकि 24 दिन में ₹29,825 सस्ती हो चुकी है।
भारत में सीजनल बाइंग खत्म होने से सोने की डिमांड घटी।दिवाली के बाद खरीदार कम हो गए,जिससे बाजार में मंदी का असर दिखा।ग्लोबल टेंशन कम होने से सेफ-हेवन एसेट यानी सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ी।निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू किया।
इस साल अब तक सोना ₹43,938 और चांदी ₹62,258 महंगी हुई है।फिर भी हालिया गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।गोल्ड खरीदते वक्त हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना लें और IBJA रेट से कीमत क्रॉस-चेक करें।सुरक्षित निवेश के लिए ये जरूरी है।