साउथ सिनेमा के दमदार स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अखंडा 2’ आखिरकार 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था,जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिला।
आइए जानते हैं Akhanda 2 Box Office Collection,फिल्म की कहानी,स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस और यह फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।

फिल्म की कहानी-
‘अखंडा 2’ की कहानी भारत को कमजोर करने की एक खतरनाक साजिश से शुरू होती है,जिसमें सनातन धर्म को निशाना बनाया जाता है।कहानी में महाकुंभ के दौरान जैविक हमले की साजिश रची जाती है,लेकिन यह आइडिया स्क्रीन पर उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाता जितनी उम्मीद थी।
हमले के बाद DRDO की जिम्मेदारी एक 16 साल की जीनियस लड़की जननी (हर्षाली मल्होत्रा) को दी जाती है,जो इलाज खोज निकालती है।इसके बाद वह दुश्मनों के निशाने पर आ जाती है।तभी उसकी रक्षा के लिए उसके मामा अखंडा (नंदमुरी बालकृष्ण) की एंट्री होती है।
इसके बाद फिल्म की कहानी सेना,तंत्र-मंत्र और अलौकिक शक्तियों के बीच भटकती हुई नजर आती है,जिससे प्लॉट कमजोर पड़ जाता है।

Akhanda 2 Box Office Collection-
‘अखंडा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज की है और फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है।फिल्म ने जल्द ही ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हैं।
अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
Day 0 – 8 करोड़ रूपये
Day 1 – 22.5 करोड़ रूपये
Day 2 – 15.5 करोड़ रूपये
Day 3 – 15.1 करोड़ रूपये
Day 4 – 5.25 करोड़ रूपये
Day 5 – 4.25 करोड़ रूपये
Day 6 – 3.3 करोड़ रूपये
Day 7 – 2.85 करोड़ रूपये
Day 8 – 1.7 करोड़ रूपये
Day 9 – 2.55 करोड़ रूपये
Day 10 – 3.45 करोड़ रूपये
Day 11 – 1.05 करोड़ रूपये
Day 12 – 1 करोड़ रूपये
Day 13 – 1.1 करोड़ रूपये
Day 14 – 1.45 करोड़ रूपये
Day 15 – 0.52 करोड़ रूपये
Day 16 – 0.56 करोड़ रूपये
Day 17 – 0.6 करोड़ रूपये (अनुमानित)
Day 18 – आंकड़े आना बाकी
Total Collection – 90.73 करोड़ रुपए (लगभग)

स्टार कास्ट की एक्टिंग-
नंदमुरी बालकृष्ण अपने किरदार में पूरी ताकत झोंकते नजर आते हैं।सनातन धर्म और भारत को लेकर उनके दमदार डायलॉग्स फैंस को पसंद आएंगे।हालांकि कई सीन में उनकी ओवरएक्टिंग खलती है।
हर्षाली मल्होत्रा (जननी) का किरदार कहानी की रीढ़ होते हुए भी प्रभाव छोड़ने में असफल रहता है।
संयुक्ता मेनन,आधी पिनिसेट्टी और जगपति बाबू जैसे कलाकार मौजूद तो हैं,लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और कम स्क्रीन टाइम के कारण कोई भी यादगार नहीं बन पाता।

फाइनल वर्डिक्ट:देखें या नहीं?
‘अखंडा 2’ एक लंबी और थकाऊ फिल्म साबित होती है।कमजोर कहानी,दिशाहीन पटकथा और औसत VFX फिल्म की सबसे बड़ी कमियां हैं।हां,थमन का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म को थोड़ा संभाल लेता है।
कुल मिलाकर यह फिल्म सिर्फ नंदमुरी बालकृष्ण के कट्टर फैंस के लिए है।न्यूट्रल ऑडियंस को यह खास इंप्रेस नहीं कर पाएगी।
FAQs – Akhanda 2 से जुड़े सवाल-जवाब
Q1.अखंडा 2 किस तारीख को रिलीज हुई है?
Ans:फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
Q2.क्या अखंडा 2 हिट साबित हो सकती है?
Ans:ओपनिंग मजबूत है,लेकिन आगे का सफर वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा।
Q3.अखंडा 2 किस जॉनर की फिल्म है?
Ans:यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है,जिसमें धार्मिक और अलौकिक तत्व शामिल हैं।
Q4.क्या अखंडा 2 फैमिली के साथ देखी जा सकती है?
Ans:फिल्म में तेज एक्शन और ओवरड्रामैटिक सीन्स हैं,इसलिए यह सभी के लिए नहीं है।
Q5.Akhanda 2 का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है?
Ans:फिल्म अब तक करीब ₹58.43 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
Akhanda 2 Box Office Collection के बारे में और ज्यादा जानने के लिए Click करें।(Source-Times of India)





