MG Hector Facelift 2025 भारत में लॉन्च:नया क्रोम ग्रिल,जेस्चर कंट्रोल फीचर और लिमिटेड कीमत ने मचाया तहलका

anokhikhabare.com,MG Hector Facelift 2025

JSW MG मोटर इंडिया ने आज 15 दिसंबर 2025 को भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV MG Hector Facelift 2025 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है।कंपनी ने इस बार हेक्टर को नए डिजाइन अपडेट,एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर केबिन एक्सपीरियंस के साथ पेश किया है,ताकि मिड-साइज SUV सेगमेंट में इसकी पकड़ और मजबूत हो सके।
नई MG Hector को पहले की तरह ही 5-सीटर और 7-सीटर (Hector Plus) कॉन्फिगरेशन में उतारा गया है।खास बात यह है,कि कंपनी ने शुरुआती ग्राहकों के लिए लिमिटेड इंट्रोडक्ट्री प्राइस रखी है,जो आगे चलकर बढ़ाई जा सकती है।

anokhikhabare.com,MG Hector Facelift 2025,information

MG Hector 2025 की कीमत (एक्स-शोरूम)

1.5-सीटर MG Hector:₹11.99 लाख से शुरू
2.7-सीटर MG Hector Plus:₹17.30 लाख से शुरू

MG ने साफ किया है,कि ये कीमतें सीमित यूनिट्स के लिए हैं।इंट्रोडक्ट्री पीरियड खत्म होने के बाद SUV की कीमतों में इजाफा किया जाएगा।

डिजाइन में क्या बदला?

MG Hector Facelift 2025 को न्यू जनरेशन मॉडल नहीं कहा जा सकता,लेकिन इसमें कई विजुअल अपडेट किए गए हैं।

  • नया क्रोम-फिनिश फ्रंट ग्रिल पहले से ज्यादा बोल्ड और प्रीमियम दिखता है
  • अपडेटेड LED DRLs और शार्प फ्रंट प्रोफाइल
  • नए अलॉय व्हील डिजाइन
  • फ्रेश एक्सटीरियर कलर ऑप्शन

कुल मिलाकर,फेसलिफ्ट हेक्टर अब सड़क पर पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न अपील देती है।

anokhikhabare.com,MG Hector Facelift 2025,Design

केबिन और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

MG Hector 2025 का केबिन अब और ज्यादा टेक-लोडेड हो गया है।

  • बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • Gesture Control फीचर – हाथ के इशारों से म्यूजिक और फंक्शन कंट्रोल
  • अपडेटेड केबिन थीम और सॉफ्ट-टच मटीरियल
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

ये सभी फीचर्स हेक्टर को फैमिली और टेक-लवर्स दोनों के लिए एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं।

anokhikhabare.com,MG Hector Facelift 2025,Cabin and Features

इंजन और पावरट्रेन

फिलहाल MG Hector Facelift 2025 में मौजूदा इंजन ऑप्शन ही जारी रखे गए हैं।हालांकि,बाजार में चर्चा है कि कंपनी 2026 में Hector और Hector Plus के डीजल वेरिएंट को फिर से लॉन्च कर सकती है,जिससे डीजल SUV पसंद करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।

बुकिंग और मुकाबला

नई MG Hector की बुकिंग भारतभर में शुरू कर दी गई है।सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला इन SUVs से होगा।Tata Harrier,Tata Safari,Mahindra Scorpio-N,Mahindra XUV 7XO (Facelift) और Hyundai Alcazar।
MG Hector का मजबूत फीचर पैक और लिमिटेड प्राइसिंग इसे शुरुआती दौर में बढ़त दिला सकती है।

anokhikhabare.com,MG Hector Facelift 2025,Booking and match

FAQs:MG Hector Facelift 2025

Q1.MG Hector Facelift 2025 की शुरुआती कीमत क्या है?
Ans:5-सीटर वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये और 7-सीटर वर्जन की कीमत 17.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Q2.क्या MG Hector Facelift में डीजल इंजन मिलेगा?
Ans:फिलहाल नह, लेकिन खबर है कि 2026 में डीजल वेरिएंट की वापसी हो सकती है।

Q3.MG Hector 2025 में नया क्या है?
Ans:नया क्रोम ग्रिल,जेस्चर कंट्रोल फीचर,अपडेटेड केबिन और फ्रेश डिजाइन एलिमेंट्स।

Q4.MG Hector कितने सीटिंग ऑप्शन में उपलब्ध है?
Ans:5-सीटर और 7-सीटर (Hector Plus) दोनों में।

Q5.MG Hector का मुकाबला किन SUVs से है?
Ans:Tata Harrier,Safari,Scorpio-N,XUV 7XO और Hyundai Alcazar।

MG Hector Facelift 2025 के बारे में और ज्यादा जानने के लिए Click करें।(Source – CarWale)