कम बजट में मुंबई इंडियंस का मास्टरस्ट्रोक,55 लाख बचाकर तैयार की खतरनाक टीम:MI Squad 2026

anokhikhabare.com,MI Squad 2026

आईपीएल 2026 ऑक्शन एक बार फिर साबित कर गया,कि मुंबई इंडियंस (MI) सिर्फ बड़ी रकम नहीं,बल्कि स्मार्ट प्लानिंग और सटीक रणनीति से टीम बनाती है।मंगलवार को अबू धाबी में हुए इस मिनी ऑक्शन में जहां कई फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपये लुटा दिए,वहीं पांच बार की चैंपियन MI ने बहुत सीमित बजट में अपना स्क्वॉड पूरा कर सबको चौंका दिया।

सबसे कम पर्स,फिर भी पूरा स्क्वॉड

ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के पास सभी टीमों में सबसे कम पर्स सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये थे।टीम को कुल 5 स्लॉट भरने थे,लेकिन इसके बावजूद MI ने न केवल सभी स्लॉट पूरे किए बल्कि 55 लाख रुपये भी बचा लिए।यह साफ दिखाता है,कि फ्रेंचाइजी की प्लानिंग कितनी मजबूत और दूरदर्शी रही।

anokhikhabare.com,MI Squad 2026,information

IPL 2026 ऑक्शन में MI की खरीदारी

मुंबई इंडियंस ने इस ऑक्शन में सभी खिलाड़ियों को बेस प्राइस पर खरीदा।खास बात यह रही,कि टीम ने सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी चुना और बाकी चार स्लॉट अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को दिए।

MI Bought Players IPL 2026

क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका,विकेटकीपर-बल्लेबाज) – ₹1 करोड़
दानिश मालेवार (अनकैप्ड बल्लेबाज) – ₹30 लाख
मोहम्मद इजहार (अनकैप्ड गेंदबाज) – ₹30 लाख
अथर्व अंकोलेकर (अनकैप्ड ऑलराउंडर) – ₹30 लाख
मयंक रावत (अनकैप्ड ऑलराउंडर) – ₹30 लाख

कम कीमत में अनुभव और युवा टैलेंट का यह कॉम्बिनेशन MI की रणनीति को साफ दर्शाता है।

anokhikhabare.com,MI Squad 2026,Bought Players

Mumbai Indians Full Squad IPL 2026

आईपीएल नियमों के अनुसार 25 खिलाड़ियों की सीमा पूरी होने के साथ ही मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड अब फाइनल हो चुका है।

MI Full Squad 2026-

हार्दिक पांड्या (कप्तान),रोहित शर्मा,सूर्यकुमार यादव,तिलक वर्मा,क्विंटन डिकॉक,जसप्रीत बुमराह,ट्रेंट बोल्ट,दीपक चाहर,विल जैक्स,मिचेल सेंटनर,कॉर्बिन बॉश,नमन धीर,राज बावा,रघु शर्मा,दानिश मालेवार,मोहम्मद इजहार,अथर्व अंकोलेकर,मयंक रावत,रयान रिकलेटन,रॉबिन मिंज,अल्लाह गफनजर और अश्विनी कुमार।

शेरफेन रदरफोर्ड (GT से ट्रेड),मयंक मार्कंडे (KKR से ट्रेड) और शार्दुल ठाकुर (LSG से ट्रेड)।

anokhikhabare.com,MI Squad 2026,retained players

IPL 2026 से पहले MI द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

टीम बैलेंस और पर्स मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों को रिलीज किया।

MI Released Players IPL 2026

बेवोन जैकब्स,कर्ण शर्मा,लिजाद विलियम्स,मुजीब उर रहमान,रीस टॉपले,कृष्णन श्रीजीत,सत्यनारायण राजू,विग्नेश पुथुर
इन फैसलों से साफ है कि MI ने अनुभव के साथ-साथ युवा और कोर ग्रुप पर भरोसा बनाए रखा है।

anokhikhabare.com,MI Squad 2026,Released Players

ट्रेड के जरिए MI में लौटे खिलाड़ी

ऑक्शन के अलावा मुंबई इंडियंस ने ट्रेड विंडो का भी शानदार इस्तेमाल किया।

MI Trade Players IPL 2026

शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात टाइटंस से)
मयंक मार्कंडे (कोलकाता नाइट राइडर्स से)
शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स से)

इन खिलाड़ियों की वापसी से MI की गेंदबाजी और ऑलराउंड डेप्थ और ज्यादा मजबूत हो गई है।

MI Squad 2026 से जुड़े मुख्य प्रश्न (FAQs)-

प्रश्न.1 – मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 ऑक्शन में कितने खिलाड़ी खरीदे?
उत्तर – MI ने कुल 5 खिलाड़ियों को खरीदा,जिनमें 1 विदेशी और 4 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रश्न.2 – IPL 2026 में MI का कप्तान कौन है?
उत्तर – हार्दिक पांड्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।

प्रश्न.3 – ट्रेड के जरिए MI में कौन-कौन खिलाड़ी आए हैं?
उत्तर – शेरफेन रदरफोर्ड,मयंक मार्कंडे और शार्दुल ठाकुर ट्रेड के जरिए MI में शामिल हुए हैं।

प्रश्न.4 – IPL 2026 के लिए MI का स्क्वॉड पूरा हो चुका है?
उत्तर – हां,25 खिलाड़ियों की सीमा पूरी होने के साथ MI का स्क्वॉड फाइनल हो चुका है।

प्रश्न.5 – IPL 2026 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस का पर्स कितना था?
उत्तर – MI के पास ऑक्शन से पहले सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये का सबसे कम पर्स था।

MI Squad IPL 2026 के बारे में और जानने के लिए Click करें।(Source – NDTV Sports)