टेक ब्रांड OnePlus ने अपनी 12वीं एनिवर्सरी के खास मौके पर भारत में दो नए प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए हैं।बेंगलुरु में आयोजित इवेंट में कंपनी ने फ्लैगशिप Smartphone OnePlus 15R और मिड-रेंज टैबलेट OnePlus Pad Go 2 से पर्दा उठाया।ये दोनों डिवाइस पावरफुल स्पेसिफिकेशंस,बड़ी बैटरी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ पेश किए गए हैं।

OnePlus 15R:पावर और परफॉर्मेंस का नया लेवल
OnePlus 15R भारत का पहला स्मार्टफोन है,जिसमें Snapdragon 8 Gen-5 प्रोसेसर दिया गया है।यह 3nm टेक्नोलॉजी पर बना चिपसेट है,जो हाई-एंड गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग को बहुत स्मूथ बनाता है।फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है,जिससे ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं और डेटा ट्रांसफर भी फास्ट रहता है।
हीटिंग कंट्रोल के लिए इसमें 360-डिग्री क्रायो वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम दिया गया है।सॉफ्टवेयर की बात करें,तो यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है और लंबे समय तक स्टेबल परफॉर्मेंस का दावा करता है।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
OnePlus 15R में 7400mAh की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है,जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।कंपनी के मुताबिक सिलिकॉन नैनो-स्टैक बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से 4 साल बाद भी बैटरी हेल्थ 80% से नीचे नहीं जाएगी।

कैमरा और डिस्प्ले
फोन में 50MP Sony IMX906 OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है।वहीं,16MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है।
डिस्प्ले की बात करें,तो इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है,जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।TUV Rheinland Eye Care सर्टिफिकेशन आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

OnePlus Pad Go 2:स्टडी और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट कॉम्बो
OnePlus Pad Go 2 में MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर दिया गया है,जो डेली यूज और मिड-लेवल गेमिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है।टैबलेट में 10,050mAh की बैटरी है,जो 33W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
इसमें 12.1-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है,जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है और Dolby Vision सपोर्ट भी मौजूद है।Open Canvas मल्टीटास्किंग फीचर से यूजर्स आसानी से स्प्लिट स्क्रीन और मल्टी-विंडो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्टाइलस और ऑफर्स
कंपनी ने पहली बार OnePlus Pad Go 2 के लिए खास स्टाइलस भी पेश किया है, जो सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर घंटों तक काम करता है।
OnePlus 15R की शुरुआती कीमत ₹47,999 रखी गई है,जबकि Pad Go 2 ₹26,999 से शुरू होता है।प्री-बुकिंग करने वालों को Nord Buds 3 फ्री और बैंक ऑफर पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।
कुल मिलाकर,OnePlus 15R और Pad Go 2 दोनों ही डिवाइस फीचर्स,बैटरी और परफॉर्मेंस के दम पर पूरी तरह तैयार हैं।
OnePlus 15R के बारे में और ज्यादा जानने के लिए Click करें।(Source – 91 Mobiles)





