साउथ सिनेमा की नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री Keerthy Suresh एक बार फिर अपने अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं।उनकी एक्शन-कॉमेडी फिल्म Revolver Rita अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।भले ही थिएटर रिलीज के दौरान यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पाई हो,लेकिन डिजिटल रिलीज से मेकर्स और फैंस को नई उम्मीदें जरूर हैं।

OTT पर कब और कहां देखें ‘रिवॉल्वर रीटा’
क्रिसमस वीकेंड को खास बनाते हुए ‘रिवॉल्वर रीटा’ 26 दिसंबर से Netflix पर स्ट्रीम की जा रही है।फिल्म को तमिल,तेलुगु,कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।फिलहाल हिंदी डब को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है,लेकिन ओटीटी पर इसकी पहुंच अब कहीं ज्यादा बड़े दर्शक वर्ग तक होगी।
फिल्म का टैगलाइन पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है-
“अगर परिवार पर आंच आई,तो रीटा का खतरनाक रूप सामने आना तय है।”
क्या है ‘रिवॉल्वर रीटा’ की कहानी?
फिल्म की कहानी पुडुचेरी की पृष्ठभूमि में सेट की गई है।कहानी तब मोड़ लेती है,जब एक खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन ड्रैकुला पांडियन की मौत अचानक रीटा के घर में हो जाती है।हालात ऐसे बनते हैं,कि रीटा और उसका परिवार इस लाश को छिपाने और खुद को बचाने की जद्दोजहद में फंस जाता है।

जैसे ही डॉन के बेटे ड्रैकुला बॉबी को अपने पिता के गायब होने का शक होता है,वह सच्चाई की तलाश में निकल पड़ता है।इसके बाद फिल्म में एक के बाद एक ऐसे हालात पैदा होते हैं,जहां एक्शन,डार्क कॉमेडी और थ्रिल एक साथ देखने को मिलता है।पूरी कहानी इस सवाल पर टिकी है,कि क्या रीटा अपने परिवार को इस खतरनाक दलदल से बाहर निकाल पाएगी या नहीं।
स्टारकास्ट और क्रू
इस फिल्म में कीर्ति सुरेश एक दमदार और हटकर किरदार में नजर आती हैं।उनके साथ राधिका सरथकुमार,सुनील,रेडिन किंग्सले,सुपर सुब्बारायन,अजय घोष और जॉन विजय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्देशन और लेखन JK चंद्रू ने किया है,जबकि इसे Passion Studios और The Route के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

थिएटर रिस्पॉन्स और OTT से उम्मीदें
थिएटर रिलीज के समय ‘रिवॉल्वर रीटा’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।हालांकि कहानी को लेकर राय बंटी हुई रही,लेकिन ज्यादातर दर्शकों ने कीर्ति सुरेश की परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की।अब Revolver Rita OTT Release के बाद उम्मीद है,कि यह फिल्म उन दर्शकों को पसंद आएगी,जो हल्की-फुल्की एक्शन कॉमेडी और महिला-प्रधान कहानियों का मजा लेना चाहते हैं।

देखें या नहीं?
अगर आपको क्राइम-कॉमेडी,मजबूत फीमेल लीड और कीर्ति सुरेश का अलग अवतार पसंद है,तो ‘Revolver Rita’ क्रिसमस वीकेंड पर घर बैठे देखने के लिए एक अच्छी चॉइस साबित हो सकती है।
Revolver Rita OTT Release के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source-Times of India)





