31 दिसंबर 2025 तक PAN-Aadhaar लिंक नहीं कराया?1 जनवरी 2026 से PAN होगा इनएक्टिव,अभी 1 मिनट में स्टेटस चेक करें

anokhikhabare.com,PAN-Aadhaar

अगर आपका PAN कार्ड आधार एनरोलमेंट ID के आधार पर जारी हुआ था,तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।CBDT के नियमों के मुताबिक ऐसे सभी टैक्सपेयर्स के लिए PAN–Aadhaar लिंक कराना अनिवार्य है।सरकार ने इसकी अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है।अगर इस डेडलाइन तक लिंकिंग नहीं हुई,तो 1 जनवरी 2026 से PAN इनएक्टिव हो जाएगा और इसका असर आपकी टैक्स फाइलिंग से लेकर बैंकिंग व निवेश तक पड़ेगा।

anokhikhabare.com,PAN-Aadhaar,information

PAN–Aadhaar लिंक क्यों जरूरी है?

PAN और Aadhaar को लिंक करने का मकसद टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता लाना और डुप्लिकेट/गलत पहचान को रोकना है।जिन लोगों का PAN आधार एनरोलमेंट ID पर जारी हुआ,उनके लिए यह नियम सख्ती से लागू है।लिंक न होने पर PAN वैध नहीं माना जाएगा,यानी कई जरूरी वित्तीय सेवाएं रुक सकती हैं।

PAN इनएक्टिव हुआ तो क्या-क्या दिक्कतें आएंगी?

अगर आपका PAN इनएक्टिव हो गया,तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है-

  • इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे।
  • टैक्स रिफंड अटक सकता है।
  • बैंकिंग,लोन और निवेश में KYC फेल हो सकती है।
  • म्यूचुअल फंड SIP,शेयर ट्रेडिंग और सैलरी क्रेडिट प्रभावित होंगे।
  • TDS/TCS ज्यादा कट सकता है,जिससे आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

anokhikhabare.com,PAN-Aadhaar,PAN inactive

क्या आपका PAN आधार से लिंक है?ऐसे करें 1 मिनट में स्टेटस चेक

अगर आपको कन्फ्यूजन है,कि PAN–Aadhaar लिंक है या नहीं,तो घबराने की जरूरत नहीं।आप घर बैठे Income Tax e-Filing Portal पर कुछ स्टेप्स में स्टेटस देख सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

1.इनकम टैक्स की वेबसाइट खोलें।
2.‘Link Aadhaar’ विकल्प पर क्लिक करें।
3.अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर दर्ज करें।
4.‘Validate’ करते ही स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।

Official Website Direct Link(Click Here)

anokhikhabare.com,PAN-Aadhaar 2026

स्टेटस के मतलब-

  • Linked – PAN और Aadhaar पहले से लिंक हैं,टेंशन फ्री रहें।
  • Not Linked – तुरंत लिंक कराना जरूरी।
  • In Process – प्रक्रिया जारी है,कुछ दिन बाद दोबारा चेक करें।

PAN–Aadhaar लिंक कैसे करें?

अगर स्टेटस में Not Linked दिख रहा है,तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें।

1.e-Filing पोर्टल पर लॉग इन करें।
2.Profile सेक्शन में जाकर ‘Link Aadhaar’ चुनें।
3.PAN और Aadhaar नंबर भरें।
4.Aadhaar से जुड़े मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
5.अगर लेट फीस लागू है,तो e-Pay Tax के जरिए ₹1,000 का भुगतान करें।
6.पेमेंट के बाद लिंकिंग पूरी हो जाएगी।

Official Website Direct Link(Click Here)

anokhikhabare.com,PAN-Aadhaar 2025

डेडलाइन मिस हुई तो कितना जुर्माना?

अगर आपने समय पर लिंक नहीं कराया,तो ₹1,000 की पेनल्टी देनी पड़ सकती है।पेनल्टी चुकाने के बाद ही आपका PAN दोबारा एक्टिव होगा।इसलिए आखिरी दिन का इंतजार न करें।अभी स्टेटस चेक करें और जरूरत हो तो तुरंत लिंकिंग करा लें।

PAN-Aadhaar के बारे में और ज्यादा जानने के लिए Click करें।(Source-Mint)