Who is Aviva Baig? रेहान वाड्रा की मंगेतर कौन हैं,सगाई के बाद हर तरफ बस यही सवाल

anokhikhabare.com,Who is Aviva Baig

हाल ही में गांधी-वाड्रा परिवार की एक निजी लेकिन खास खबर सामने आई है।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग से हो गई है।यह सगाई राजस्थान के रणथंभौर स्थित लग्ज़री होटल शेरबाग रणथंभौर में एक पारिवारिक समारोह के रूप में आयोजित की गई।इस मौके पर गांधी-वाड्रा परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे,जबकि राहुल गांधी के शामिल होने की भी चर्चा रही।

anokhikhabare.com,Who is Aviva Baig,information

दिल्ली से गहरा नाता

अवीवा बेग का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है।वे पूरी तरह राजधानी की संस्कृति,जीवनशैली और सामाजिक माहौल से जुड़ी रही हैं।यही वजह है,कि उनकी सोच और काम में एक शहरी संवेदनशीलता साफ दिखाई देती है।

पढ़ाई और शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अवीवा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल,बाराखंबा रोड से पूरी की।इसके बाद उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया।मीडिया और कम्युनिकेशन की पढ़ाई ने उन्हें विज़ुअल स्टोरीटेलिंग की मजबूत समझ दी,जो आगे चलकर उनके करियर की नींव बनी।

anokhikhabare.com,Who is Aviva Baig,Education and academic background

फोटोग्राफी से बनाई पहचान

अवीवा बेग एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं।उनकी तस्वीरों में रोजमर्रा की ज़िंदगी की सादगी,इंसानी भावनाएं और समाज की गहराई साफ झलकती है।वे जीवन को एक शांत पर्यवेक्षक की तरह देखती हैं और अपने कैमरे के ज़रिये उन पलों को सामने लाती हैं,जो अक्सर अनदेखे रह जाते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में उनका काम कई प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित हो चुका है।आर्ट गैलरीज़,डिजाइन इवेंट्स और कलेक्टर प्रोग्राम्स में उनकी फोटोग्राफी को खास सराहना मिली है।इसके अलावा,उनकी तस्वीरें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशंस में भी फीचर हो चुकी हैं।

anokhikhabare.com,Who is Aviva Baig,photography

Atelier 11 और प्रोफेशनल सफर

अवीवा,Atelier 11 की सह-संस्थापक हैं।यह एक क्रिएटिव फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है,जो भारतभर के ब्रांड्स,एजेंसियों और क्लाइंट्स के साथ काम करती है।उनका फोकस विज़ुअल स्टोरीटेलिंग,डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स और क्रिएटिव कैंपेन पर रहता है।

खेल,यात्रा और सामाजिक सरोकार

फोटोग्राफी के साथ-साथ अवीवा खेलों में भी सक्रिय रही हैं।वे राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुकी हैं और आज भी फिटनेस व खेलों के प्रति उनका जुनून बना हुआ है।उन्हें ट्रैवल करना पसंद है-चाहे जंगल हों,पहाड़ हों या रेगिस्तान।इन यात्राओं के दौरान वे सामाजिक मुद्दों को भी अपने कैमरे के माध्यम से सामने लाने की कोशिश करती हैं।

anokhikhabare.com,Who is Aviva Baig,Sports,travel and social causes

क्यों चर्चा में हैं अवीवा बेग?

रेहान वाड्रा से सगाई के बाद अवीवा बेग सुर्खियों में जरूर आई हैं,लेकिन उनकी पहचान सिर्फ एक चर्चित परिवार से जुड़ने तक सीमित नहीं है।वे अपनी शिक्षा,कला,प्रोफेशनल काम और सामाजिक सोच के दम पर एक अलग और मजबूत पहचान रखती हैं।

Aviva Baig के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source-Times of India)