रेलवे में 22,000 पदों पर नौकरियों का सुनहरा मौका,10वीं पास के लिए बड़ी भर्ती:RRB Group D Recruitment 2026

anokhikhabare.com,RRB Group D Recruitment 2026

भारतीय रेलवे एक बार फिर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका लेकर आ रहा है।Railway Recruitment Board (RRB) ने Group D Recruitment 2026 के तहत 22,000 लेवल-1 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है।यह भर्ती देश की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है,जिसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए पॉइंट्समैन,असिस्टेंट,ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV और रेलवे के इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

anokhikhabare.com,RRB Group D Recruitment 2026,information

RRB Group D 2026:महत्वपूर्ण तारीखें

रेलवे ने पहले ही पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है,ताकि अभ्यर्थी समय रहते तैयारी शुरू कर सकें।

  • शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी – 23 दिसंबर 2025
  • डिटेल नोटिफिकेशन – 20 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू – 21 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 20 फरवरी 2026

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • जिन अभ्यर्थियों के पास ITI या NAC (National Apprenticeship Certificate) है,उन्हें तकनीकी पदों में प्राथमिकता मिल सकती है।

anokhikhabare.com,RRB Group D Recruitment 2026,Educational qualification

आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 33 वर्ष

आयु में छूट-

  • OBC – 3 वर्ष
  • SC/ST – 5 वर्ष
  • अन्य श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

anokhikhabare.com,RRB Group D Recruitment 2026,age limit

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

RRB Group D Recruitment 2026 भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और चरणबद्ध होगी।

1.CBT (Computer Based Test)

  • कुल 100 प्रश्न
  • विषय – गणित,सामान्य विज्ञान,रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस

2.PET (Physical Efficiency Test)

  • CBT पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए
  • जैसे – पुरुष उम्मीदवारों को तय वजन उठाकर दौड़ पूरी करनी होगी

3.डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन & मेडिकल टेस्ट

  • अंतिम चरण में दस्तावेज़ और स्वास्थ्य जांच होंगी।

anokhikhabare.com,RRB Group D Recruitment 2026,Selection process

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-1 पे-मैट्रिक्स में सैलरी मिलेगी।

  • मूल वेतन – ₹18,000 प्रति माह
  • इसके अलावा – DA,HRA,TA और अन्य रेलवे भत्ते
  • रेलवे की मेडिकल और यात्रा सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क

  • General/OBC – ₹500 (CBT में शामिल होने पर ₹400 वापस)
  • SC/ST/महिला/दिव्यांग – ₹250

anokhikhabare.com,RRB Group D Recruitment 2026,Application fee

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
  • आधिकारिक वेबसाइट – www.rrbapply.gov.in

क्यों खास है RRB Group D Recruitment 2026 भर्ती?

  • बड़ी संख्या में पद
  • 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
  • स्थायी सरकारी नौकरी
  • आकर्षक वेतन और भत्ते

अगर आप रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं,तो RRB Group D Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।समय रहते आवेदन करें और अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें।