एक्शन और रोमांस से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले प्रभास इस बार बिल्कुल नए अवतार में लौटे हैं।हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘The Raja Saab’ के साथ प्रभास ने 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में एंट्री ली और पहले ही दिन ऐसा रिकॉर्ड बना दिया,जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की हो।
हालांकि Film को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आई।कहीं तारीफ हुई तो कहीं ट्रोलिंग भी देखने को मिली,लेकिन इन सबके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ‘द राजा साब’ की रफ्तार बिल्कुल नहीं थमी।कमाई के मामले में फिल्म ने पहले ही दिन साबित कर दिया,कि प्रभास की स्टार पावर अभी भी बेहद मजबूत है।

कहानी,कास्ट और मेकर्स
‘The Raja Saab’ को मशहूर निर्देशक मारुति ने लिखा और निर्देशित किया है।इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया गया है।
फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त,निधि अग्रवाल,बोमन ईरानी और मालविका मोहनन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।फिल्म में रहस्य,हल्का-फुल्का डर और कॉमेडी का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है,जो इसे प्रभास की पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग बनाता है।

The Raja Saab Box Office Collection
‘द राजा साब’ ने रिलीज़ के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।रिपोर्ट्स के मुताबिक,फिल्म ने भारत में करीब 54.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।इसके अलावा पेड प्रीव्यू से करीब 9.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई।इस तरह ओपनिंग डे पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन लगभग 63.3 करोड़ रुपये पहुंच गया।इसे ऐसे भी समझा जा सकता हैं-
- 0 Day – 9.15 करोड़ रुपये
- 1 Day – 53.75 करोड़ रुपये
- 2 Day – 26 करोड़ रुपये
- 3 Day – 19.1 करोड़ रुपये
- 4 Day – 6.6 करोड़ रुपये
- 5 Day – 1.18 करोड़ रुपये (अनुमानित)
- 6 Day – आंकड़े आना बाकी
Total Collection – लगभग 115.78 करोड़ रुपये

वहीं अगर वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया।ओवरसीज मार्केट से करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई हुई,जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 74.90 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।यह आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं,कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।
‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड टूटा
इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल धुरंधर अब तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए थी।इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर भारत में करीब 28 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड लगभग 32 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
लेकिन ‘The Raja Saab’ ने रिलीज़ के पहले ही दिन इन आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

कुल मिलाकर
मिक्स रिव्यू और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बावजूद ‘The Raja Saab’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है।पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर फिल्म ने यह साफ कर दिया है,कि कंटेंट पर बहस चाहे जो हो,प्रभास की फिल्मों का ओपनिंग क्रेज अभी भी बरकरार है।अब आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा,कि यह हॉरर-कॉमेडी लंबी रेस में कितना आगे तक जाती है।





