Smartphone मार्केट में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।iQOO ने अपना नया फ्लैगशिप-ग्रेड स्मार्टफोन iQOO Z11 Turbo लॉन्च कर दिया है।यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है,जो पावरफुल परफॉर्मेंस,प्रो-लेवल फोटोग्राफी और लॉन्ग बैटरी लाइफ चाहते हैं।200 मेगापिक्सेल के मेन कैमरा,लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ यह डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने आया है।

डिस्प्ले और डिज़ाइन
iQOO Z11 Turbo में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है,जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।यह डिस्प्ले HDR कंटेंट,1.07 बिलियन कलर्स और P3 कलर गैमट के साथ आता है,जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद और शार्प हो जाता है।
होल-पंच कटआउट डिजाइन और 94.57% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे प्रीमियम लुक देता है।साथ ही,फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है,यानी धूल और पानी से भी बेहतर सुरक्षा मिलती है।

परफॉर्मेंस:Snapdragon 8 Gen 5 की ताकत
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Snapdragon 8 Gen 5 (3nm प्रोसेस) चिपसेट है।इसमें हाई-परफॉर्मेंस कोर और पावर-एफिशिएंट कोर का कॉम्बिनेशन मिलता है,जिससे हेवी गेमिंग,मल्टीटास्किंग और AI-बेस्ड टास्क आसानी से हैंडल हो जाते हैं।
फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है,जो इसे फ्यूचर-रेडी बनाती है।

कैमरा:200MP से बदलेगी फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iQOO Z11 Turbo किसी ट्रीट से कम नहीं है।इसमें
- 200MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 32MP फ्रंट कैमरा
मिलता है।यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है,जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स को भी फायदा मिलेगा।

बैटरी और कनेक्टिविटी
iQOO Z11 Turbo में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है,जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।कंपनी के मुताबिक,यह फोन एक बार चार्ज करने पर 23 दिन तक का स्टैंडबाय दे सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G,Wi-Fi 7,Bluetooth 5.4,NFC और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं।
कीमत और उपलब्धता
iQOO Z11 Turbo को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और यह कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।कीमत की बात करें तो-
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 2,699 युआन (लगभग ₹35,999)
- 16GB + 256GB: 2,999 युआन (लगभग ₹39,000)
- 12GB + 512GB: 3,199 युआन (लगभग ₹41,000)
- 16GB + 512GB: 3,499 युआन (लगभग ₹45,000)
- 16GB + 1TB (टॉप वेरिएंट): 3,999 युआन (लगभग ₹52,000)
फोन को Polar Night Black,Skylight White,Canglang Fuguang और Halo Powder जैसे चार प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
iQOO Z11 Turbo के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source – 91 Mobiles)





