‘O Romeo’ ट्रेलर ने हिला दिया इंटरनेट:शाहिद कपूर बने खतरनाक रोमियो,अविनाश तिवारी ने चुरा ली पूरी महफिल

anokhikhabare.com,O Romeo

शाहिद कपूर,तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी स्टारर फिल्म O Romeo का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।21 जनवरी को रिलीज हुए इस ट्रेलर ने अपने दमदार डायलॉग्स,रॉ वायलेंस और इंटेंस किरदारों से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।खास बात यह है,कि ट्रेलर में गालियों को बीप नहीं किया गया,जिसने इसे और ज्यादा रियल और हार्ड-हिटिंग बना दिया है।

anokhikhabare.com,O Romeo information

विशाल भारद्वाज की दुनिया में फिर लौटा डार्क सिनेमा

Film का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है,जो अपनी अलग सिनेमाई भाषा और गहराई के लिए जाने जाते हैं। ‘O Romeo’ में उनका वही सिग्नेचर डार्क टोन देखने को मिलता है,जहां प्यार,अपराध और बदले की कहानी एक-दूसरे में उलझी नजर आती है।फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

anokhikhabare.com,O Romeo story

शाहिद कपूर बने गैंगस्टर हुसैन उस्तरा

ट्रेलर में शाहिद कपूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के किरदार में दिखते हैं।उनका लुक,बॉडी लैंग्वेज और गुस्से से भरी आंखें दर्शकों को उनकी सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह की याद दिला रही हैं।यही वजह है,कि सोशल मीडिया पर कई लोग शाहिद के इस अवतार को “कबीर सिंह वाइब” बता रहे हैं।

तृप्ति डिमरी बनीं सपना दीदी

तृप्ति डिमरी इस फिल्म में सपना दीदी के किरदार में हैं।ट्रेलर में उनके और शाहिद के बीच एक इंटेंस लव स्टोरी दिखाई गई है।कहानी में मोड़ तब आता है,जब सपना दीदी अचानक हुसैन उस्तरा को छोड़कर चली जाती हैं और यहीं से एक गैंगस्टर की कहानी ‘रोमियो’ में बदल जाती है।

अविनाश तिवारी ने लूटी महफिल

ट्रेलर में भले ही अविनाश तिवारी की झलक कम हो,लेकिन जितना भी स्क्रीन टाइम है,वह पूरी तरह छा जाते हैं।उनकी डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस इतनी प्रभावशाली है,कि कई दर्शकों को लग रहा है कि वह शाहिद कपूर पर भी भारी पड़ते दिखेंगे।यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अविनाश की जमकर तारीफ हो रही है।

anokhikhabare.com,O Romeo trailer

नाना पाटेकर का सख्त पुलिस अवतार

नाना पाटेकर ट्रेलर में एक सख्त पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आते हैं,जो लगातार हुसैन उस्तरा को चेतावनी देते रहते हैं।उनके संवाद छोटे लेकिन बेहद असरदार हैं,जो ट्रेलर को और मजबूत बनाते हैं।

कहानी,डायलॉग और बाकी कास्ट

फिल्म की कहानी मशहूर पत्रकार और लेखक हुसैन जैदी ने लिखी है,जबकि स्क्रीनप्ले विशाल भारद्वाज और रोहन नरुला ने तैयार किया है।डायलॉग्स खुद विशाल भारद्वाज के हैं,जो इतने दमदार हैं कि पहले ही दिन से मीम मटेरियल बन चुके हैं।
फिल्म में विक्रांत मैसी स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे।साथ ही फरीदा जलाल,दिशा पाटनी,अरुणा ईरानी,हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

anokhikhabare.com,O Romeo star cast

रिलीज से पहले विवाद में ‘O Romeo’

फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है।गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजते हुए आरोप लगाया है,कि फिल्म में उनके पिता की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है।उन्होंने रिलीज टालने की मांग के साथ 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है।उनका कहना है कि असल जिंदगी में सपना दीदी और उनके पिता के बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता था,जबकि फिल्म में लव स्टोरी दिखाई गई है।

क्या ‘O Romeo’ बनेगी साल की सबसे चर्चित फिल्म?

वायलेंस,सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी,दमदार डायलॉग्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के दम पर ‘ओ रोमियो’ पहले ही चर्चा में आ चुकी है।अब देखना दिलचस्प होगा,कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और क्या दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं।

O Romeo के बारे में और ज्यादा जानने के लिए Click करें।(Source-Times of India)