करीब डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म का दबदबा बना हुआ था,अब उसकी पकड़ धीरे-धीरे कमजोर पड़ती नजर आ रही है।हम बात कर रहे हैं धुरंधर की,जिसने लगातार कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया।
लेकिन अब सिनेमाघरों में Border 2 की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है और इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस का पूरा समीकरण बदलता दिख रहा है।
इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे Border 2 की कहानी,स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस और Border 2 Box Office Collection से जुड़ी हर अहम जानकारी।इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Border 2 की कहानी: देशभक्ति,रणनीति और बलिदान की गूंज
फिल्म Border 2 की कहानी एक साथ कई मोर्चों पर आगे बढ़ती है।अलग-अलग इलाकों में तैनात भारतीय सैनिक अलग परिस्थितियों में एक ही मकसद के लिए लड़ते नजर आते हैं-देश की रक्षा।
कहानी दिखाती है कि कैसे पाकिस्तान की ओर से कई दिशाओं से हमला करने की कोशिश होती है,लेकिन भारतीय जवानों की रणनीति,सूझ-बूझ और अदम्य साहस के आगे हर साजिश नाकाम हो जाती है।
फिल्म सिर्फ एक्शन और युद्ध तक सीमित नहीं रहती।इसमें सैनिकों के भीतर चल रहे डर,भरोसे,दोस्ती और कर्तव्यबोध को भी गहराई से दिखाया गया है।कुछ सीन लंबे जरूर हैं,लेकिन वे कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं और दर्शक को अंत तक बांधे रखते हैं।

आइकॉनिक विरासत का मिला जबरदस्त फायदा
सनी देओल,वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर Border 2 को लेकर दर्शकों में पहले दिन से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इसका सबसे बड़ा कारण है साल 1997 में आई Border फिल्म की आइकॉनिक पहचान,जिसने देशभक्ति सिनेमा को नई ऊंचाई दी थी।बॉर्डर 2 उसी विरासत को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करती है।
Border 2 Advance Booking: पहले दिन से दिखा क्रेज
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार,Border 2 की एडवांस बुकिंग बेहद मजबूत रही-
- ऑल इंडिया ग्रॉस (Day 1): ₹12.5 करोड़
- टिकट बिक्री: 4,09,117
- कुल शोज़: 16,221
- केवल हिंदी 2D कलेक्शन: ₹12.45 करोड़
- ब्लॉक्ड सीट्स सहित टोटल एडवांस: ₹17.5 करोड़
ये आंकड़े साफ संकेत देते हैं,कि फिल्म को ओपनिंग डे पर शानदार रिस्पॉन्स मिलने वाला था।

Border 2 Box Office Collection
रिलीज के दिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक,बॉर्डर 2 ने लगभग ₹20.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि नाइट शोज़ के साथ यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है।
Border 2 Collection रिपोर्ट-
- Day 1: ₹30 करोड़
- Day 2: ₹36.5 करोड़
- Day 3: ₹54.5 करोड़
- Day 4: ₹59 करोड़
- Day 5: ₹20 करोड़
- Day 6: ₹13 करोड़
- Day 7: ₹11.25 करोड़
- Day 8: ₹10.75 करोड़
- Day 9: ₹17.75 करोड़
- Day 10: ₹22.5 करोड़
- Day 11: ₹5.75 करोड़
- Day 12: ₹5.75 करोड़
- Day 13: ₹4.15 करोड़
- Day 14: ₹3.5 करोड़
- Day 15: ₹2.85 करोड़
- Day 16: ₹5.25 करोड़
- Day 17: ₹7.25 करोड़
- Day 18: ₹2 करोड़
- Day 19: ₹2.5 करोड़
- Day 20: ₹1.75 करोड़
- Day 21: ₹1.75 करोड़
- Day 22: ₹0.8 करोड़
- Day 23: ₹1.31 करोड़ (अनुमानित)
- Day 24: आंकड़े आना बाकी
Total Collection (अब तक): लगभग ₹319.86 करोड़
Worldwide Collection (अब तक): लगभग ₹436.25 करोड़

Republic Day वीकेंड बना Border 2 के लिए गेमचेंजर
फिल्म की रिलीज टाइमिंग को ट्रेड एनालिस्ट एक स्ट्रैटेजिक मास्टरस्ट्रोक मान रहे हैं।शुक्रवार रिलीज और उसके बाद आने वाला चार दिन का Republic Day लॉन्ग वीकेंड फिल्म के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है।
अनुमानित आंकड़े-
- ओपनिंग डे पोटेंशियल: ₹35 करोड़ तक
- लॉन्ग वीकेंड कलेक्शन: ₹125 करोड़+
अगर यह ट्रेंड बना रहता है,तो बॉर्डर 2 साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है।
Dhurandhar Box Office: शानदार सफर,लेकिन अब धीमी रफ्तार
दूसरी ओर,धुरंधर पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ₹830 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है,जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
हालांकि Border 2 की रिलीज के बाद फिल्म को कई स्क्रीन्स से हटाया गया है।शुक्रवार यानी 50वें दिन की सुबह इसका कलेक्शन करीब ₹1 लाख के आसपास रहा,जो इसके कमजोर पड़ते ट्रेंड की ओर इशारा करता है।

Border 2 Star Cast Performance: किसने छोड़ी सबसे गहरी छाप?
- सनी देओल फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरते हैं।उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी और देशभक्ति से भरी मौजूदगी कई सीन में दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देती है।
- दिलजीत दोसांझ फिल्म को भावनात्मक संतुलन देते हैं।गंभीर माहौल में भी उनकी सहज एक्टिंग कहानी को गहराई देती है।
- वरुण धवन अपने किरदार में सधे हुए और प्रभावशाली नजर आते हैं,खासकर इमोशनल सीन्स में।
- अहान शेट्टी का रोल सीमित है,लेकिन वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रहते हैं।
महिला किरदार कम हैं,लेकिन फिल्म का फोकस पूरी तरह युद्ध और सैनिकों के नजरिए पर केंद्रित रहता है।
Border 2 क्यों बन सकती है 2026 की सबसे बड़ी फिल्म?
कुल मिलाकर,बॉर्डर 2 ने यह साफ कर दिया है कि मजबूत इमोशन,सही रिलीज टाइमिंग और देशभक्ति से जुड़ा कंटेंट आज भी बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर सकता है।
शुरुआती कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया यह संकेत दे रही है कि यह फिल्म सिर्फ एक हिट नहीं,बल्कि एक बड़ा बॉक्स ऑफिस इवेंट साबित हो सकती है।अब आने वाले दिनों में सभी की नजरें इसी पर टिकी होंगी-
क्या Border 2 बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच पाएगी?
Border 2 Box Office Collection के बारे में और ज्यादा जानने के लिए Click करें।(Source-Times of India)





