रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म Mardaani 3 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।खास बात यह है कि थिएटर रिलीज से पहले ही फिल्म की OTT रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है,जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

Mardaani 3 की थिएटर रिलीज डेट
Mardaani 3 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।पहले फिल्म को फरवरी में रिलीज किया जाना था,लेकिन अब इसे जनवरी के अंत में लाया जा रहा है।मेकर्स का मानना है कि यह डेट फिल्म के लिए ज्यादा बेहतर साबित होगी।

सेंसर बोर्ड से मिला UA 16+ सर्टिफिकेट
फिल्म को CBFC से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।इसकी कुल लंबाई 2 घंटे 17 मिनट 7 सेकेंड बताई जा रही है।मर्दानी फ्रेंचाइज़ हमेशा से ही गंभीर और सेंसिटिव मुद्दों को दिखाने के लिए जानी जाती रही है,ऐसे में इस सर्टिफिकेट को अहम माना जा रहा है।
कहानी और स्टारकास्ट
मर्दानी 3 का निर्देशन Abhiraj Minawala ने किया है,जबकि फिल्म को Aditya Chopra प्रोड्यूस कर रहे हैं।इस बार कहानी को पहले दोनों पार्ट्स से अलग और ज्यादा इंटेंस बताया जा रहा है।इससे पहले मर्दानी सीरीज़ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग और सीरियल क्राइम जैसे विषयों को दिखाया गया था।

30 साल का शानदार करियर
हाल ही में रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं।इस मौके पर उन्होंने Karan Johar से बातचीत में खुलासा किया,कि उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें।परिवार की चाहत थी कि रानी कम उम्र में ही शादी कर लें,लेकिन उन्होंने अपने जुनून को चुना और आज वह बॉलीवुड की सबसे मजबूत एक्ट्रेसेज़ में गिनी जाती हैं।
Mardaani 3 OTT पर कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?
OTT Play की रिपोर्ट के मुताबिक,मर्दानी 3 थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी।बताया जा रहा है कि फिल्म 27 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है।ऐसे में जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म मिस कर देंगे,उनके लिए OTT पर देखने का अच्छा मौका रहेगा।

रानी मुखर्जी का फिल्मी सफर
रानी ने अपने करियर की शुरुआत राजा की आएगी बारात से की थी।इसके बाद उन्होंने गुलाम,कुछ कुछ होता है,वीर-ज़ारा,ब्लैक,नो वन किल्ड जेसिका,तलाश और मर्दानी जैसी कई यादगार फिल्में दीं।आखिरी बार वह 2023 में मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में नजर आई थीं।
Mardaani 3 से एक बार फिर रानी मुखर्जी साबित करने वाली हैं कि दमदार कंटेंट और मजबूत महिला किरदार आज भी दर्शकों के दिलों पर राज कर सकते हैं।
Mardaani 3 OTT Release के बारे में और ज्यादा जानने के लिए Click करें।(Source-Times of India)





