वैलेंटाइन्स डे से ठीक एक दिन पहले 13 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दर्ज की है।शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की यह चौथी साथ वाली फिल्म है,और पहले दिन की कमाई ने संकेत दे दिया है कि फिल्म वीकेंड पर बड़ा उछाल ले सकती है।
O Romeo Box Office Collection
- एडवांस बुकिंग: ₹3 करोड़+
- ओपनिंग डे (इंडिया नेट): ₹8.5 करोड़
- वर्ल्डवाइड ग्रॉस: ₹10.1 करोड़
- औसत ऑक्यूपेंसी: 14.86%

O Romeo Collection Day Wise:
- Day 1 – ₹8.5 करोड़
- Day 2 – ₹7.28 करोड़ (अब तक)
- Day 3 – आंकड़े आना बाकी
कुल कलेक्शन – ₹15.78 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक,फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकटें एडवांस में बिकीं।ऑन-स्पॉट बुकिंग भी मजबूत रही,जो पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का संकेत देती है।

कहानी,बजट और स्टार कास्ट
‘ओ रोमियो’ का बजट लगभग ₹60–65 करोड़ बताया जा रहा है।फिल्म की कहानी Hussain Zaidi की किताब Mafia Queens of Mumbai से प्रेरित है।
- शाहिद कपूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के किरदार में हैं।
- Triptii Dimri अफशां के रोल में नजर आ रही हैं,जो रियल लाइफ ‘सपना दीदी’ से प्रेरित है।
- साथ में Nana Patekar,Avinash Tiwary,Vikrant Massey,Tamannaah Bhatia,Disha Patani और Farida Jalal जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
विशाल भारद्वाज की डार्क और स्टाइलिश स्टोरीटेलिंग फिल्म को अलग पहचान देती है।

टॉप-5 ओपनिंग में क्यों नहीं बना पाई जगह?
हालांकि ओपनिंग अच्छी रही,लेकिन यह शाहिद कपूर की टॉप-5 ओपनिंग फिल्मों में शामिल नहीं हो सकी। तुलना के लिए:
- Kabir Singh – ₹20.21 करोड़
- Padmaavat – ₹19 करोड़
- Shaandaar – ₹13.10 करोड़
- R… Rajkumar – ₹10.10 करोड़
- Udta Punjab – ₹10.05 करोड़
फिर भी, ‘ओ रोमियो’ ने शाहिद की पिछली रिलीज़ Deva (₹5.5 करोड़ ओपनिंग) और वैलेंटाइन 2024 पर आई Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya (₹6.70 करोड़ ओपनिंग) को पीछे छोड़ दिया है।

वीकेंड पर क्या बनेगा बड़ा रिकॉर्ड?
वैलेंटाइन वीकेंड का सीधा फायदा फिल्म को मिल सकता है।शनिवार और रविवार को कपल्स व यंग ऑडियंस की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।अगर फिल्म 3 दिनों में ₹25–28 करोड़ तक पहुंचती है,तो यह शाहिद कपूर के करियर की बड़ी कमबैक फिल्मों में गिनी जाएगी।
क्या ‘ओ रोमियो’ बनेगी सुपरहिट?
पहले दिन की कमाई ने साफ कर दिया है कि ‘ओ रोमियो’ सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं,बल्कि एक इमोशनल और इंटेंस गैंगस्टर ड्रामा है।अब सबकी नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।
क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी? आने वाले 2 दिन इसका भविष्य तय करेंगे।
O Romeo Collection के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source-Times of India)




