The Kerala Story 2 – Goes Beyond का Trailer रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई है।2022 में आई पहली फिल्म की तरह इस बार भी कहानी संवेदनशील मुद्दों को छूती नजर आ रही है।लेकिन इस सीक्वल में मेकर्स ने दायरा और बड़ा कर दिया है – कई राज्यों की पृष्ठभूमि,रिश्तों के जाल और पहचान के संकट को एक साथ जोड़ते हुए।
फिल्म को प्रोड्यूस किया है Vipul Amrutlal Shah ने,जबकि निर्देशन की कमान Kamakshya Narayan Singh के हाथ में है।

The Kerala Story 2 Trailer में क्या दिखाया गया?
करीब ढाई मिनट के द केरल स्टोरी 2 ट्रेलर की शुरुआत एक तीखे संवाद से होती है,जो भविष्य को लेकर गंभीर आशंका जताता है।यही लाइन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है।
इसके बाद कहानी तीन अलग-अलग राज्यों – राजस्थान,मध्य प्रदेश और केरल की ओर बढ़ती है:
- राजस्थान में एक नाबालिग लड़की के कथित धर्म परिवर्तन को लेकर परिवार की कानूनी जद्दोजहद दिखाई गई है।
- मध्य प्रदेश में शादी और रिश्ते के नाम पर धोखे की कहानी सामने आती है।
- केरल में लिव-इन रिलेशनशिप के जरिए पहचान और विश्वास के टकराव को दिखाया गया है।
ट्रेलर भावनात्मक दृश्यों,तीखे संवाद और सामाजिक बहस के संकेतों से भरा हुआ है।

तीन युवतियों की कहानी
The Kerala Story 2 – Goes Beyond फिल्म में उल्का गुप्ता,अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं।कहानी तीन युवतियों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है,जो प्यार के नाम पर लिए गए फैसलों के बाद एक कठिन और जटिल हालात का सामना करती हैं।डायरेक्टर ने इस बार निजी रिश्तों और सामाजिक पहचान के संघर्ष को ज्यादा गहराई से दिखाने की कोशिश की है।

क्या पहले पार्ट से ज्यादा असरदार है सीक्वल?
पहली फिल्म द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस और जनचर्चा दोनों जगह बड़ा असर छोड़ा था।सीक्वल में मेकर्स ने कहानी को और व्यापक रूप देने का दावा किया है।ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म एक बार फिर गंभीर मुद्दों पर चर्चा को हवा दे सकती है।हालांकि,फिल्म की पूरी तस्वीर तो रिलीज के बाद ही साफ होगी।

The Kerala Story 2 Release Date
‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।ट्रेलर के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
The Kerala Story 2 Trailer के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source-NDTV)




