War 2 Box Office Collection:प्रस्तावना
War 2 Box Office Collection की बात करें तो,War 2 ने पहले ही दिन ₹51.5 करोड़ का कलेक्शन किया।यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई हैं।War 2 साल 2019 में आई,War मूवी का सीक्वल है।यह यशराज फिल्म्स की स्पाई-एक्शन फ़िल्म हैं।War 2 Movie में ऋतिक रोशन,जूनियर एनटीआर(Jr NTR),अनिल कपूर,कियारा आडवाणी,और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।फिल्म War 2 से जूनियर एनटीआर(Jr NTR) बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।फिल्म में इंटरनेशनल लेवल एक्शन दमदार है।वहीं फिल्म की कहानी और इमोशन थोड़ा कमजोर दिखाई पड़ता है।इसके बावजूद भी War 2 Box Office Collection पहले दिन शानदार हुआ।इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।War 2 Movie की लेंथ 2 घंटे 59 मिनट की हैं।
इस लेख में हम आपको फिल्म की कहानी,फिल्म का डायरेक्शन,War 2 Box Office Collection,म्यूजिक,स्टार कास्ट की एक्टिंग आदि जानकारी देंगे।इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

War 2 Movie की कहानी
War 2 Movie की शुरुआत कबीर (ऋतिक रोशन) से होती हैं।जिसे एक कांट्रेक्ट किलिंग करते दिखाया जाता है।इसके बाद वह “कली”नाम के नेटवर्क के साथ मिलकर काम करता है। जिसके तहत कर्नल लूथरा (आशुतोष राणा) की हत्या कराई जाती है।उसके बाद कबीर को खत्म करने के लिए रघु उर्फ मेजर विक्रम (जूनियर एनटीआर) मिशन दिया जाता है।लेकिन कहानी में ट्विस्ट जब आता है,तब यह पता चलता है,कि कबीर और रघु के बीच बचपन का रिश्ता है।एक देश के लिए योद्धा बनकर खड़ा है,तो दूसरा देश के खिलाफ हैं।आखिरकार इस जंग में कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह,तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

War 2 Movie का डायरेक्शन-
फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।फिल्म में इंटरनेशनल लेवल का एक्शन दिखाया गया हैं।फिल्म को विदेशी लोकेशंस और बड़े पैमाने पर शूट किया गया हैं।जो फ़िल्म को ग्लोबल लुक देता हैं।फिल्म में एक्शन और सस्पेंस भरपूर हैं,परन्तु फ़िल्म की लेंथ थोड़ी ज़्यादा है।और स्क्रीनप्ले भी कमजोर हैं,इसके बावजूद भी War 2 Box Office Collection शानदार हो रहा हैं।

War 2 Movie स्टार कास्ट एक्टिंग-
फिल्म में एक बार फिर ऋतिक रोशन ने पॉवरफुल और स्टाइलिश एक्शन्स किए हैं।जो एक्शन सीन्स देखने लायक़ हैं, जिसको दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया है।जूनियर एनटीआर के भी एक्शन सीन्स दमदार हैं।उन्होंने मेजर विक्रम के किरदार में अपनी जान डाल दी है।एवं उनका इमोशनल एंगल कहानी को ओर भी रोचक बनाता हैं,कियारा आडवाणी को स्क्रीनप्ले कम मिला हो,परंतु उनकी मौजूदगी फ़िल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाती हैं।अनिल कपूर ने कम स्क्रीनप्ले में भी दमदार और जबरदस्त अभिनय किया हैं,जो फ़िल्म को और भी शानदार बनाता हैं।आशुतोष राणा ने छोटा ही सही,परंतु हमेशा की तरह फ़िल्म में जबरदस्त रोल निभाया हैं।यहीं कारण हैं,कि War 2 Box Office Collection बढ़ता जा रहा हैं।

War 2 Box Office Collection-
War 2 Box Office Collection पहले ही दिन शानदार रहा।War 2 Movie ने पहले ही दिन ₹51.5 करोड़ का कलेक्शन किया।जिसमें हिंदी वर्जन में ₹29 करोड़,तेलगु वजन में ₹22.25 करोड़,तमिल वर्जन में ₹25 लाख की कमाई की है,यह 2025 की पहली सबसे बड़ी हिन्दी ओपनिंग फ़िल्म बन गई हैं।इस फिल्म ने दो दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।इसे इस प्रकार भी समझा जा सकता है।

1 Day – ₹ 51.50 करोड़
2 Day – ₹ 56.50 करोड़
फ़िल्म का म्यूजिक-
फिल्म के गानों में “आवा जावा”जिसको अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने अपनी आवाज़ दी है,जो सुनने में सुकून देता हैं।एवं “जनाबे अली”जिसको सचेत टंडन और साज भट्ट ने गाया है,जो सुनने में अच्छा लगता हैं।परन्तु बाकी गाने फ़िल्म में कोई छाप नहीं छोड़ते हैं।फ़िल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है।जिसके कारण War 2 Box Office Collection में उछाल आई हैं।

निष्कर्ष-
War 2 Movie एक्शन्स एवं सस्पेंस से भरपूर हैं।फिल्म ने पहले ही दिन अच्छा कलेक्शन किया हैं।कहां जा रहा है,की फिल्म अगले वीकेंड तक ₹200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।फिल्म में ऋतिक रोशन एवं जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने शानदार और जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।जो दर्शकों को काफी पसंद आई है।कियारा आडवाणी और अनिल कपूर की मौजूदगी भी फिल्म को एक अलग की लेवल पर ले जाती है।
फ़िल्म की कहानी में ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को अंत तक जोड़े रखते हैं,जबकि एक्शन सीन्स इंटरनेशनल लेवल का अनुभव देते हैं।हालांकि,कुछ जगहों पर स्क्रीनप्ले थोड़ा धीमा सा महसूस हो सकता है,लेकिन स्टार पावर और शानदार क्लाइमेक्स इसे आसानी से कवर कर देता है।
कुल मिलाकर,War 2 फिल्म उन दर्शकों के लिए एक परफेक्ट पैकेज है।जो एक एक्शन,सस्पेंस,थ्रिलिंग कहानी एवं दमदार डायलॉग जैसी फ़िल्म देखना चाहते हैं।
War 2 Box Office Collection:2025 के बारे में आप और भी जानना चाहते हैं,तो Click करें (Source-Times Of India)





