वेस्टरोस की दुनिया को चाहने वालों के लिए आज का दिन खास है। A Knight of the Seven Kingdoms आधिकारिक तौर पर 19 जनवरी से रिलीज हो चुका है और यह सीरीज Game of Thrones के शोर-शराबे और सत्ता की साजिशों से थोड़ा अलग,ज्यादा मानवीय और दिल से जुड़ी कहानी पेश करती है।यह कहानी जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की मशहूर Dunk & Egg नॉवेल्स पर आधारित है और दर्शकों को आयरन थ्रोन की जंग से लगभग एक सदी पहले के वेस्टरोस में ले जाती है।

एक साधारण नाइट,असाधारण इरादे
इस सीरीज के केंद्र में हैं सेर डंकन द टॉल उर्फ डंक।लंबे-चौड़े शरीर,थोड़ी अनगढ़ चाल और साफ दिल वाले डंक को निभाया है पीटर क्लैफी ने।वह अपने गुरु सेर अर्लन ऑफ पेनिट्री की मौत के बाद खुद को नाइट मानते हुए ऐशफोर्ड के टूर्नामेंट की ओर निकल पड़ता है।
डंक की सबसे बड़ी ताकत उसकी ईमानदारी है,लेकिन यही चीज उसे मुश्किलों में भी डालती है।शाही राजनीति,घमंडी राजकुमार और सम्मान की लड़ाइयों के बीच डंक कई बार लड़खड़ाता है,पर हार नहीं मानता।उसका संघर्ष हमें याद दिलाता है कि वेस्टरोस सिर्फ ड्रैगन और ताज की कहानी नहीं,बल्कि आम लोगों की भी दुनिया है।

एग:मासूम चेहरे के पीछे छिपा राज
डंक की जिंदगी में रंग भरता है एक नन्हा लड़का एग।पहली नजर में वह शरारती और जिद्दी लगता है,लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि वह कोई साधारण बच्चा नहीं,बल्कि टार्गेरियन खानदान का राजकुमार एगॉन है।
डेक्स्टर सोल एंसल ने एग के किरदार में मासूमियत और चतुराई का शानदार संतुलन दिखाया है।डंक और एग की जोड़ी सीरीज की जान है एक ताकतवर लेकिन सीधा-सादा योद्धा और दूसरा छोटा,तेज दिमाग वाला राजकुमार।दोनों के बीच का रिश्ता मालिक-नौकर से कहीं आगे जाकर दोस्ती और भरोसे में बदलता है।

टार्गेरियन विरासत से मजबूत कनेक्शन
यह कहानी House of the Dragon के करीब 70 साल बाद और Game of Thrones से लगभग 100 साल पहले की है।यहां ड्रैगन भले ही पर्दे से दूर हों,लेकिन टार्गेरियन खून और सत्ता की छाया हर जगह महसूस होती है।
एग का रिश्ता भविष्य के महान शासकों से जुड़ता है,जो इस सीरीज को पूरे यूनिवर्स की टाइमलाइन में खास जगह देता है।लेखक इरा पार्कर ने ‘द हेज नाइट’ को बड़े सलीके से स्क्रीन पर उतारा है,जहां हिंसा कम और कहानी की गहराई ज्यादा है।

क्यों देखें यह सीरीज?
‘A Knight of the Seven Kingdoms’ साबित करता है,कि वेस्टरोस की दुनिया सिर्फ सिंहासन की लड़ाई तक सीमित नहीं।यह उन लोगों की कहानी है,जो अनजाने में इतिहास की दिशा बदल देते हैं।
अगर आप वेस्टरोस की राजनीति से थोड़ी राहत चाहते हैं और किरदारों की भावनात्मक यात्रा देखना पसंद करते हैं,तो यह शो आपके लिए है।टूर्नामेंट की भव्यता,सम्मान की लड़ाइयां और दो भटके हुए मुसाफिरों की दोस्ती,सब मिलकर इसे खास बनाते हैं।
आज से JioHotstar पर इसका पहला एपिसोड देखें और वेस्टरोस की इस नई,सुकून भरी यात्रा का हिस्सा बनें।
A Knight of the Seven Kingdoms के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं,तो Click करें।(Source-Times of India)





