अवतार 3 की धीमी शुरुआत,फिर भी वर्ल्डवाइड धमाका!भारत में ‘धुरंधर’ से मिली कड़ी टक्कर:Avatar 3 Box Office Collection

anokhikhabare.com,Avatar 3 Box Office Collection

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म Avatar Fire and Ash ने भारत में उम्मीद से थोड़ी कम,लेकिन प्रभावशाली शुरुआत की है।भारत में इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर से हुई,जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रोमांचक मुकाबला पैदा कर दिया।दिलचस्प बात यह रही,कि 15 दिन पुरानी होने के बावजूद ‘धुरंधर’ ने भारत में बाज़ी मार ली,जबकि ‘अवतार 3’ को वर्ल्डवाइड लेवल पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

anokhikhabare.com,Avatar 3 Box Office Collection,information

भारत में कैसी रही ‘अवतार 3’ की ओपनिंग

निर्देशक जेम्स कैमरून की इस साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 19 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया।यह कमाई इंग्लिश,हिंदी,तमिल,तेलुगू,मलयालम और कन्नड़ सभी वर्ज़न को मिलाकर रही।हालांकि,यह आंकड़ा फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्म अवतार:द वे ऑफ वॉटर से लगभग आधा है,जिसने भारत में ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

anokhikhabare.com,Avatar 3 Box Office Collection 2025

Avatar 3 Box Office Collection को डे वाइस डे ऐसे समझे-

1 Day – 19 करोड़ रूपये
2 Day – 22.50 करोड़ रूपये
3 Day – 25.75 करोड़ रूपये
4 Day – 9 करोड़ रूपये
5 Day – 9.25 करोड़ रूपये
6 Day – 10.65 करोड़ रूपये
7 Day – 13.35 करोड़ रूपये
8 Day – 7.65 करोड़ रूपये
9 Day – 10 करोड़ रूपये
10 Day – 10.75 करोड़ रूपये
11 Day – 5 करोड़ रूपये
12 Day – 5.25 करोड़ रूपये
13 Day – 5.25 करोड़ रूपये
14 Day – 6.8 करोड़ रूपये
15 Day – 2.13 करोड़ रूपये (अनुमानित)
16 Day – आंकड़े आना बाकी

Total Collection – लगभग 162.33 करोड़ रूपये

‘धुरंधर’ की आंधी में फंसी ‘अवतार 3’

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने 15वें दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।खास बात यह रही,कि IMAX स्क्रीन छिन जाने के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही।अब तक ‘धुरंधर’ भारत में लगभग 483 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड 739 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा चुकी है,जो इसे 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करती है।

anokhikhabare.com,Avatar 3 Box Office Collection,Avatar Fire and Ash Box Office

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

भारत में औसत ओपनिंग के उलट,‘अवतार 3’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक,फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में करीब 60.2 मिलियन डॉलर की कमाई की है,जो भारतीय मुद्रा में लगभग 539 करोड़ रुपये ग्रॉस बैठती है।अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया,फ्रांस और कई यूरोपीय देशों में यह 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।

वीकेंड में पलटेगा गेम?

भले ही भारत में ‘अवतार:फायर एंड ऐश’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही हो,लेकिन इसे कमजोर आंकना बड़ी भूल होगी।IMAX और 4DX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में फिल्म हाउसफुल चल रही है।फैमिली ऑडियंस और विजुअल-लवर्स के लिए यह फिल्म एक परफेक्ट सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है।वीकेंड के दौरान इसकी कमाई में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

anokhikhabare.com,Avatar 3 Box Office Collection,result

भारी बजट,बड़ी उम्मीदें

करीब 400+ मिलियन डॉलर (3600 करोड़ रुपये) के बजट में बनी ‘अवतार:फायर एंड ऐश’ आने वाले हफ्तों में अपनी असली ताकत दिखा सकती है।जैसे-जैसे ‘धुरंधर’ की कमाई धीमी होगी,वैसे-वैसे ‘अवतार 3’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा स्क्रीन और दर्शक मिलने की पूरी संभावना है।

Avatar 3 Box Office Collection के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source-Times of India)