CAT Results 2025 Declared
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) का इंतजार कर रहे,लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ चुकी है।Indian Institute of Management Kozhikode ने आज 24 दिसंबर 2025 को CAT 2025 Result आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दिया है।जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी,वे अब अपना CAT 2025 Scorecard ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
CAT परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित MBA प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है।इसके स्कोर के आधार पर IIMs सहित देश के कई टॉप बिजनेस स्कूलों में एडमिशन मिलता है।रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह और आगे की तैयारी को लेकर हलचल तेज हो गई है।

CAT 2025 परीक्षा कब हुई थी?
Common Admission Test 2025 का आयोजन 30 नवंबर 2025 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर CBT (Computer Based Test) मोड में किया गया था।
- प्रोविजनल आंसर-की – 04 दिसंबर 2025
- ऑब्जेक्शन विंडो – 08 से 10 दिसंबर 2025
- रजिस्ट्रेशन डेट – 01 अगस्त से 20 सितंबर 2025
- एडिट विंडो – 04 से 07 अक्टूबर 2025
- एडमिट कार्ड जारी – 12 नवंबर 2025

CAT 2025 Result ऐसे करें चेक
CAT 2025 का रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है,बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है-

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CAT Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलेगा।
- यहां User ID,Password और Captcha Code दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका CAT 2025 Result स्क्रीन पर दिखेगा।
- Scorecard डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
CAT 2025 Result के बाद आगे क्या?
रिजल्ट जारी होने के बाद अब सबसे अहम चरण है IIM Selection Process। अलग-अलग IIMs और टॉप B-Schools अपनी-अपनी कट-ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेंगे।

शॉर्टलिस्ट होने वाले कैंडिडेट्स को इन राउंड्स से गुजरना होगा-
- WAT (Written Ability Test)
- GD (Group Discussion)
- PI (Personal Interview)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने CAT Score के अनुसार अभी से कॉलेज की प्राथमिक लिस्ट बनाना शुरू कर दें।
CAT 2025 Scorecard डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक Click करें।





