टेक दिग्गज Google आज रात 8 बजे (IST) भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना नया Smartphone Google Pixel 10a लॉन्च करने जा रहा है।यह पिछले साल आए Google Pixel 9a का सक्सेसर होगा।रिपोर्ट्स के मुताबिक,इस बार कंपनी कुछ सीमित लेकिन अहम अपग्रेड्स के साथ डिवाइस पेश कर सकती है।खास बात यह है कि लॉन्च इवेंट की बजाय फोन को प्रेस रिलीज के जरिए पेश किए जाने की संभावना है।
लॉन्च के तुरंत बाद आज (18 फरवरी) से इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो सकती है।भारत में यह स्मार्टफोन Flipkart,Google Store और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

Google Pixel 10a स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- 6.3-इंच P-OLED स्क्रीन
- 2,424×1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
Pixel 10a में स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
- Tensor G4 चिपसेट
- 8GB LPDDR5X RAM
- 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इस बार भी Tensor G4 चिप का इस्तेमाल कर सकती है,जो परफॉर्मेंस और AI फीचर्स को बेहतर बनाने पर फोकस करेगा।

कैमरा सेटअप
- 48MP प्राइमरी कैमरा
- 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 13MP फ्रंट कैमरा
Pixel सीरीज़ अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती है।AI-आधारित इमेज प्रोसेसिंग और नाइट फोटोग्राफी इस फोन की बड़ी ताकत हो सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
- 5,100mAh बैटरी
- 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग (संभावित)
- वायरलेस चार्जिंग की पुष्टि नहीं
अगर 45W चार्जिंग मिलती है,तो यह पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा।

सॉफ्टवेयर और अपडेट
- Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स
- 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट
लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट Pixel 10a को भविष्य के लिए सुरक्षित विकल्प बना सकता है।
बिल्ड और कलर ऑप्शन
- IP68 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा)
- कलर विकल्प: Obsidian,Fog,Lavender और Berry

Google Pixel 10a संभावित कीमत (भारत में)
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार,भारत में Pixel 10a की कीमत ₹44,000 से ₹50,000 के बीच हो सकती है।यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत €499 (लगभग ₹53,600) बताई जा रही है।
यदि यह कीमत सही साबित होती है,तो यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में सीधे iPhone SE और Samsung Galaxy A-सीरीज़ को टक्कर दे सकता है।
क्या Google Pixel 10a बनेगा 2026 का बेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन?
Google Pixel 10a उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो क्लीन Android एक्सपीरियंस,दमदार कैमरा और लंबे अपडेट सपोर्ट की तलाश में हैं।हालांकि,अंतिम फैसला इसकी आधिकारिक कीमत और ऑफर्स पर निर्भर करेगा।
लॉन्च के बाद जैसे ही आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और कीमत सामने आएंगी,तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
Google Pixel 10a के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।( Source – Times Of India )




