गुजरात टाइटंस का मास्टरप्लान,जेसन होल्डर की एंट्री से GT बनी खिताब की बड़ी दावेदार:GT IPL 2026 Squad

anokhikhabare.com,GT IPL 2026 Squad

IPL Auction 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) ने एक बार फिर साबित कर दिया,कि यह टीम जल्दबाज़ी नहीं,बल्कि स्मार्ट प्लानिंग पर भरोसा करती है।चैंपियन फ्रेंचाइज़ी गुजरात अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए ऑक्शन में सिर्फ ज़रूरत के हिसाब से उतरी।टीम के पास ऑक्शन से पहले 12.9 करोड़ रुपये का पर्स था और उन्हें केवल 5 स्लॉट भरने थे,जिनमें 4 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल थे।

पुराने खिलाड़ियों पर फिर जताया भरोसा

गुजरात टाइटंस आईपीएल की सबसे कंसिस्टेंट टीमों में गिनी जाती है।अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने वाली यह टीम 2023 और 2025 में भी टॉप-3 में रही।2026 के ऑक्शन में भी GT ने उसी रणनीति को अपनाया,जिसने उन्हें अब तक सफलता दिलाई है।

फ्रेंचाइज़ी ने इस बार केवल 6 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया और बाकी मजबूत कोर को रिटेन रखा।टीम मैनेजमेंट का फोकस बैलेंस,अनुभव और मैच-विनर खिलाड़ियों पर साफ नजर आया।

anokhikhabare.com,GT IPL 2026 Squad,information

IPL 2026 ऑक्शन में GT की सबसे बड़ी खरीद

गुजरात टाइटंस की सबसे महंगी बोली ऑलराउंडर जेसन होल्डर पर लगी।GT ने उन्हें 7 करोड़ रुपये में खरीदा।होल्डर की एंट्री से टीम की तेज गेंदबाजी और लोअर-ऑर्डर बैटिंग दोनों को मजबूती मिली है।इसके अलावा टीम ने 2 अनकैप्ड और 3 कैप्ड खिलाड़ियों को शामिल कर स्क्वॉड पूरा किया।

Gujarat Titans Retained Players List

गुजरात ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया,वही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

anokhikhabare.com,GT IPL 2026 Squad,Shubman Gill

रिटेन प्लेयर्स में शामिल हैं-

शुभमन गिल,साई सुदर्शन,शाहरुख खान,कुमार कुशाग्र,अनुज रावत,जोस बटलर,राहुल तेवतिया,वाशिंगटन सुंदर,ग्लेन फिलिप्स,जयंत यादव,निशांत सिंधु,राशिद खान,मोहम्मद सिराज,कगिसो रबाडा,साई किशोर,प्रसिद्ध कृष्णा,गुरनूर ब्रार,अरशद खान,ईशांत शर्मा और मानव सुथार।

anokhikhabare.com,GT IPL 2026 Squad,Retained Players

Gujarat Titans Released Players List

इस बार GT ने बहुत कम खिलाड़ियों को रिलीज़ किया,जिसमें सबसे बड़ा नाम मोहम्मद शमी का रहा,जिन्हें ट्रेड किया गया।

रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट-

करीम जन्नत,गेराल्ड कोएत्जी,महिपाल लोमरोर,कुलवंत खजरोलिया और शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड)

anokhikhabare.com,GT IPL 2026 Squad,Released Players

IPL 2025 में गुजरात का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया था।टीम के खिलाड़ियों के पास ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों थीं।इसके बावजूद एलिमिनेटर मुकाबले में हार के कारण टीम खिताब से चूक गई।GT ने 14 मैचों में 9 जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।

Gujarat Titans Full Squad IPL 2026

शुभमन गिल (कप्तान),साई सुदर्शन,जोस बटलर,कुमार कुशाग्र,अनुज रावत,शाहरुख खान,राहुल तेवतिया,वाशिंगटन सुंदर,ग्लेन फिलिप्स,निशांत सिंधु,अरशद खान,राशिद खान,कगिसो रबाडा,मोहम्मद सिराज,प्रसिद्ध कृष्णा,ईशांत शर्मा और गुरनूर सिंह ब्रार

कुल मिलाकर,IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस एक बार फिर संतुलित,मजबूत और खिताब की दावेदार टीम बनकर उभरी है।

GT IPL 2026 Squad के बारे मे और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source – NDTV Sports)