इक्कीस इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है।अगस्त्य नंदा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है,लेकिन कमाई की रफ्तार अब थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है।साल 2026 की यह पहली बड़ी रिलीज थी,जिसे लेकर ट्रेड और ऑडियंस दोनों को खास उम्मीदें थीं।
फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर श्रीराम राघवन ने किया है,जो अपनी अलग स्टाइल और दमदार कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं।इक्कीस में अगस्त्य नंदा के अलावा जयदीप अहलावत,सिमर भाटिया और दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।रिलीज के बाद फिल्म को सोशल मीडिया से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक से पॉजिटिव रिव्यू मिले।
आईए जानते हैं फिल्म की कहानी,Ikkis Box Office Collection और फ़िल्म की स्टार कास्ट के बारे में,तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़े।

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर
फिल्म को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है।दिलचस्प बात यह है,कि धुरंधर ने रिलीज के 29वें दिन भी 6.63 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसका कुल कलेक्शन 745.63 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।ऐसे में नई फिल्मों के लिए स्क्रीन और दर्शक दोनों बंटते नजर आ रहे हैं।
‘इक्कीस’ की कहानी
इक्कीस एक ऐसी कहानी है,जो स्मृतियों की परतों में उतरते हुए शौर्य और त्याग का गहरा एहसास कराती है।फिल्म की शुरुआत रिटायर्ड ब्रिगेडियर मदन खेत्रपाल (धर्मेंद्र) से होती है,जो कॉलेज रीयूनियन के बहाने पाकिस्तान की यात्रा पर निकलते हैं।यह सफर केवल अतीत के दोस्तों से मिलने का नहीं,बल्कि उस धरती से संवाद करने का भी है,जहां उनके 21 वर्षीय बेटे अरुण खेत्रपाल ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।एक ऐसा बलिदान,जिसे बाद में परमवीर चक्र से सम्मान मिला।
कहानी दो समानांतर समय-रेखाओं में आगे बढ़ती है और हर घटना मदन की दृष्टि से खुलती है।पाकिस्तान में मदन जिस निसार (जयदीप अहलावत) के घर ठहरते हैं,वही कभी युद्धभूमि में अरुण के सामने था।यह अनकहा सच निसार के भीतर अपराधबोध बनकर धड़कता रहता है,जो कहानी को भावनात्मक गहराई देता है।

फ्लैशबैक में अरुण (अगस्त्य नंदा) का सफर सामने आता है-टैंक कमांडर बनने का जुनून,कठोर ट्रेनिंग,नेतृत्व की परख और किरण (सिमर भाटिया) के साथ पनपता प्रेम।तभी 1971 की जंग का ऐलान होता है।अपने अदम्य साहस और समर्पण के साथ अरुण मोर्चे पर उतरता है।इक्कीस केवल युद्ध का चित्रण नहीं,बल्कि उन अधूरी जिंदगियों की मार्मिक कथा है,जिनकी कुर्बानी से आज़ादी सांस लेती है।
Ikkis Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,इक्कीस ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।यह आंकड़ा पहले दिन की कमाई 7 करोड़ रुपये से काफी कम है।इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।हालांकि,फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से बेहतर रही थी,लेकिन वीकेंड के बाद कमाई में आई गिरावट ने मेकर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Ikkis Box Office Collection को डे वाइस डे ऐसे समझे-
- 1 Day – 7 करोड़ रुपये
- 2 Day – 3.5 करोड़ रुपये
- 3 Day – 4.65 करोड़ रुपये
- 4 Day – 5 करोड़ रुपये
- 5 Day – 1.35 करोड़ रुपये
- 6 Day – 0.92 करोड़ रुपये (अनुमानित)
- 7 Day – आंकड़े आना बाकी
Total Box Office Collection – लगभग 22.42 करोड़ रुपये
फ़िल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म की कास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इसमें एक अनुभवी और भावनात्मक किरदार निभाते नजर आते हैं,जो कहानी को गहराई देते हैं।अगस्त्य नंदा फिल्म के केंद्र में हैं और उनका किरदार युवावस्था के जोश,साहस और जुनून को प्रभावशाली ढंग से पेश करता है।सिमर भाटिया कहानी में प्रेम और संवेदनशीलता का पहलू जोड़ती हैं,जबकि जयदीप अहलावत अपने सशक्त अभिनय से किरदार को यादगार बना देते हैं।

सपोर्टिंग कास्ट में सिकंदर खेर,राहुल देव,विवान शाह और एकावली खन्ना जैसे कलाकार शामिल हैं,जो अपने-अपने रोल में कहानी को मजबूती देते हैं।इन सभी कलाकारों का संतुलित और दमदार अभिनय फिल्म को भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बनाता है और दर्शकों को आख़िर तक बांधे रखता है।
Ikkis Box Office Collection के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source – NDTV)





