Apple करने जा रहा है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव,नया डिजाइन और A20 Pro चिप का धमाका! iPhone 18 Pro Leak

anokhikhabare.com,iPhone 18 Pro

Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro को लेकर अभी आधिकारिक लॉन्च में कई महीने बाकी हैं,लेकिन शुरुआती लीक और रिपोर्ट्स ने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है।कहा जा रहा है,कि यह फोन Apple की Pro सीरीज में हाल के वर्षों का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस,कैमरा और AI फीचर्स तक कई ऐसे अपग्रेड्स की चर्चा है,जो iPhone के अनुभव को एक नए लेवल पर ले जा सकते हैं।

anokhikhabare.com,iPhone 18 Pro information

फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव संभव

लीक्स के मुताबिक,iPhone 18 Pro का ओवरऑल लुक मौजूदा जनरेशन से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगा,लेकिन फ्रंट डिजाइन पर Apple बड़ा दांव खेल सकता है।रिपोर्ट्स बताती हैं कि Dynamic Island को या तो पूरी तरह हटाकर पिनहोल कैमरा दिया जा सकता है,या फिर Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर एक छोटा,ज्यादा साफ Dynamic Island रखा जा सकता है।अगर ऐसा होता है,तो यह iPhone के डिजाइन में अब तक का सबसे साफ और मिनिमल फ्रंट होगा।
डिस्प्ले साइज में बदलाव की उम्मीद कम है।माना जा रहा है कि इसमें पहले की तरह 6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा,जो 120Hz ProMotion सपोर्ट के साथ आएगा।

anokhikhabare.com,iPhone 18 Pro Design

A20 Pro चिप: परफॉर्मेंस और बैटरी में छलांग

iPhone 18 Pro में नया A20 Pro चिपसेट मिलने की चर्चा है,जिसे TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जा सकता है।यह न सिर्फ परफॉर्मेंस को और तेज करेगा,बल्कि बैटरी एफिशिएंसी में भी बड़ा सुधार ला सकता है।यही चिप Apple के आने वाले AI-पावर्ड फीचर्स की रीढ़ मानी जा रही है।
रैम को लेकर भी अच्छी खबर सामने आ रही है।लीक के अनुसार,फोन में 12GB या 16GB LPDDR5X RAM दी जा सकती है,जिससे हैवी मल्टीटास्किंग,गेमिंग और भविष्य के Apple Intelligence फीचर्स ज्यादा स्मूद तरीके से काम कर पाएंगे।

anokhikhabare.com,iPhone 18 Pro Performance and battery

कैमरा: स्मार्ट फोटोग्राफी की नई दिशा

कैमरा सेक्शन में Apple बड़ा बदलाव नहीं करेगा,लेकिन टेक्नोलॉजी को और स्मार्ट बना सकता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक,iPhone 18 Pro में 48MP का मेन कैमरा बना रहेगा,लेकिन इसके साथ वेरिएबल अपर्चर सिस्टम दिया जा सकता है।इसका मतलब है कि कम रोशनी में कैमरा ज्यादा लाइट ले सकेगा और तेज रोशनी में खुद को एडजस्ट कर लेगा।नतीजा,हर कंडीशन में बेहतर फोटो।
सेल्फी के लिए 24MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है,जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए खास हो सकता है।इसके अलावा,Apple अपने कैमरा कंट्रोल बटन को भी सरल बना सकता है टच जेस्चर की जगह सिर्फ प्रेस-बेस्ड कंट्रोल,जिससे कैमरा यूज करना और आसान होगा।

anokhikhabare.com,iPhone 18 Pro camera

कनेक्टिविटी और सैटेलाइट फीचर्स

Apple अपने सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स को और मजबूत कर सकता है।इससे दूरदराज या नेटवर्क-फ्री इलाकों में इमरजेंसी कम्युनिकेशन और डेटा सपोर्ट पहले से बेहतर हो सकता है।यह फीचर रोजमर्रा में कम इस्तेमाल हो,लेकिन जरूरत पड़ने पर बेहद काम का साबित हो सकता है।

भारत में लॉन्च और कीमत (अनुमानित)

लीक्स के अनुसार,iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह (7–14 सितंबर) के बीच लॉन्च किया जा सकता है।भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹1,34,999 होने की उम्मीद है।

क्या iPhone 18 Pro गेम-चेंजर होगा?

iPhone 18 Pro सिर्फ एक रूटीन अपग्रेड नहीं,बल्कि डिजाइन,AI और परफॉर्मेंस के मामले में Apple की नई सोच को दिखा सकता है।अगर ये लीक सही साबित होते हैं,तो 2026 का यह iPhone Pro सीरीज के इतिहास में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बन सकता है।

iPhone 18 Pro के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source – NDTV)