40 दिन तक स्टैंडबाय!7,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 Pro 5G,कीमत जानकर चौंक जाएंगे

anokhikhabare.com,Oppo A6 Pro 5G

चीन की दिग्गज Smartphone कंपनी Oppo ने मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नया Oppo A6 Pro 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है,जो लंबी बैटरी लाइफ,फास्ट चार्जिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस चाहते हैं।7,000mAh की दमदार बैटरी,80W फास्ट चार्जिंग और 5G सपोर्ट के साथ यह फोन काफी चर्चा में है।

anokhikhabare.com,Oppo A6 Pro 5G,information

Oppo A6 Pro 5G की सबसे बड़ी खासियत – बैटरी और gives

Oppo A6 Pro 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है।कंपनी का दावा है,कि यह फोन सिंगल चार्ज पर करीब 40 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है,जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे अलग बनाता है।इसके साथ मिलने वाला 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कुछ ही मिनटों में फोन को चार्ज कर देता है,जिससे बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म हो जाती है।हैवी यूज़र्स,गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग करने वालों के लिए यह बैटरी एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकती है।

anokhikhabare.com,Oppo A6 Pro 5G,Battery

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है,जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है।इसमें 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है,जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ लगती है। 1,125 निट्स की पीक ब्राइटनेस के चलते तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।डिजाइन की बात करें तो Oppo A6 Pro 5G प्रीमियम फिनिश के साथ आता है,जो इसे देखने में काफी स्टाइलिश बनाता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Oppo A6 Pro 5G में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है,जो 5G कनेक्टिविटी के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।फोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU,8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
मल्टीटास्किंग,डेली यूज़ और मिड-लेवल गेमिंग के लिए यह कॉन्फिगरेशन काफी संतुलित माना जा सकता है।सॉफ्टवेयर की बात करें,तो यह Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है,जो लेटेस्ट फीचर्स और स्मूथ यूज़र एक्सपीरियंस देता है।

anokhikhabare.com,Oppo A6 Pro 5G,Performance and software

कैमरा क्वालिटी

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है,जो डिटेल्ड और क्लियर तस्वीरें खींचने में सक्षम है।इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा भी मिलता है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है,जो सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए अच्छा आउटपुट देता है।

कीमत और बैंक ऑफर्स

Oppo A6 Pro 5G की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये रखी गई है,जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।वहीं,8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 23,999 रुपये में उपलब्ध है।कंपनी AU Small Finance Bank,Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है,जिससे यह डील और ज्यादा आकर्षक बन जाती है।

anokhikhabare.com,Oppo A6 Pro 5G,Price and bank offers

क्या Oppo A6 Pro 5G आपके लिए सही है?

कुल मिलाकर Oppo A6 Pro 5G उन यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प है,जो लंबी बैटरी लाइफ,फास्ट चार्जिंग,5G कनेक्टिविटी और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं और मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने वाला साबित हो सकता है।

Oppo A6 Pro 5G के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source – 91 Mobiles)