Pradhan Mantri Svanidhi Yojana:बिना गारंटी मिलेगा 50,000 तक का लोन,जानें पूरी जानकारी

Anokhikhabare.com,Pradhan Mantri Svanidhi Yojana

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana-

भारत सरकार समय-समय पर छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स (रेहड़ी-पटरी वालों) के लिए योजनाएँ लाती रहती है,ताकि वे अपना व्यवसाय बेहतर तरीके से चला सकें।इन्हीं योजनाओं में से एक है,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (Pradhan Mantri Svanidhi Yojana)।यह योजना खासतौर पर उन छोटे व्यापारियों के लिए बनाई गई है,जो रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए छोटे स्तर पर काम करते हैं और जिन्हें अक्सर बैंकों से लोन नहीं दिया जाता हैं।

Anokhikhabare.com,Pradhan Mantri Svanidhi Yojana,Introduction
इस योजना की खासियत यह है,कि इसके तहत ₹50,000 तक का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाता है।आइए जानते हैं इस योजना की पूरी जानकारी,पात्रता,आवेदन प्रक्रिया और इसके फायदे।तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़े।

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana क्या हैं-

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana (PM Svanidhi) को भारत सरकार ने जून 2020 में लॉन्च किया था।इस योजना का मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी के बाद मुसीबत में फंसे हुए हुए स्ट्रीट वेंडर्स सब्‍जी वाले,दूध वाले,चाय की टपरी लगाने वाले या क‍िसी भी तरह की रेहड़ी-पटरी लगाने वालों और छोटे कारोबारियों को वित्तीय सहायता देना था।
Pradhan Mantri Svanidhi Yojana के द्वारा इस लोन को तीन चरणों में बांटा हैं।जिसके तहत पहली बार शुरुआत में ₹10,000 का वर्किंग कैपिटल लोन दिया गया।अब इसे बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया हैं।और दूसरी बार ₹20,000 की जगह अब ₹25,000 कर दिया गया हैं।और तीसरी बार इसे ₹50,000 तक दिया जाता हैं।इस योजना में किसी भी तरह की गारंटी की आवश्यकता नहीं होती,जिससे छोटे व्यापारी आसानी से लाभ उठा सकते हैं।

Anokhikhabare.com,Pradhan Mantri Svanidhi Yojana,Detail

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana की विशेषताएं-

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana की निम्न विशेषताएं भी हैं,जो इस प्रकार हैं-
1.बिना गारंटी लोन-व्यापारी को किसी भी प्रकार की गारंटी देने की ज़रूरत नहीं।
2.₹15,000-₹50,000 तक की सहायता-योजना के तहत ₹15,000 से ₹50,000 तक का लोन मिलता है।
3.कम ब्याज दर-साधारण बैंक लोन की तुलना में इस योजना पर ब्याज कम होता है।
4.समय पर भुगतान का लाभ-अगर व्यापारी समय पर लोन चुकाता है,तो उसे और बड़े लोन की सुविधा मिल सकती है।

Anokhikhabare.com,Pradhan Mantri Svanidhi Yojana,Properties

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana:आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है।

ऑनलाइन आवेदन-

इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।जैसे-
1.इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाएँ।

Anokhikhabare.com,Pradhan Mantri Svanidhi Yojana,Official Website
2.इसके बाद Applicant के ऑप्शन पर क्लिक करें।
3.अब Vendor Category को चुनें।

Anokhikhabare.com,Pradhan Mantri Svanidhi Yojana,vendor category
4.अपनी मांगी गई आवश्यक जानकारी सही तरीके से भरे।
5.सभी आवश्यक दस्तावेज़ को अपलोड करें।
6.अंत में आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़-

1.आधार कार्ड
2.बैंक पासबुक
3.मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
4.दूसरे लोन के लिए पिछले लोन को बंद कराए जाने का पत्र।

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana से लोन लेने के लिए पात्रता-

1.Pradhan Mantri Svanidhi Yojanaका लाभ सिर्फ स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों को मिलेगा।जिनका रेहड़ी,ठेला,फुटपाथ पर दुकान या छोटे स्तर का व्यवसाय है।
2.आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3.आवेदक के पास मान्यता प्राप्त पहचान पत्र होना आवश्यक है।
4.स्ट्रीट वेंडर्स के पास शहरी स्थानीय निकाय (ULB) से वेंडिंग का सर्टिफिकेट या आईडी कार्ड होना चाहिए।

Anokhikhabare.com,Pradhan Mantri Svanidhi Yojana,eligibility

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana के तहत लोन की प्रक्रिया-

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana में लोन तीन स्टेप्स में मिलता है।
1.पहली स्टेप-₹15,000 तक का लोन दिया जाएंगा।
2.दूसरी स्टेप-समय पर पहली किश्त चुकाने पर ₹25,000 तक का लोन दिया जाता हैं।
3.तीसरा स्टेप-दूसरी किश्त भी समय पर चुकाने पर ₹50,000 तक का लोन दिया जाता हैं।

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana से मिलने वाले फायदे-

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana के बहुत से फायदें हैं।जैसे-
1.बिना गारंटी लोन-छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए सबसे बड़ा फायदा।
2.बिज़नेस ग्रोथ का अवसर-अधिक पूंजी मिलने से कारोबार बढ़ाना आसान।
3.डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कैशबैक-आधुनिक लेन-देन को बढ़ावा।
4.समय पर भुगतान पर बड़ा लोन-₹15,000 से ₹50,000 तक का लोन मिलना।
5.सरकारी का साथ-सरकार का साथ होने के कारण पूरी तरह सुरक्षित।

Anokhikhabare.com,Pradhan Mantri Svanidhi Yojana,advantages

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana:परिणाम

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।पहले जहाँ उन्हें बैंकों से लोन लेने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था,वहीं अब वे आसानी से बिना गारंटी के ₹50,000 तक का लोन ले सकते हैं।यह न केवल उनके व्यवसाय को मजबूती देगा,बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाएगा।
अगर आप भी एक छोटे व्यापारी हैं और अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं,तो आज ही Pradhan Mantri Svanidhi Yojana के लिए आवेदन करें और सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)-

Q1.प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है?
Ans.यह योजना छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी के ₹50,000 तक का लोन प्रदत्त करती है,ताकि वे अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें।
Q2.इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
Ans.रेहड़ी- पटरी वाले,ठेला लगाने वाले,फुटपाथ दुकानदार और छोटे व्यापारी इसका लाभ ले सकते हैं
Q3.इस योजना में अधिकतम कितना लोन मिलता है?
Ans.शुरुआत में ₹15,000 का लोन दिया जाता है,जिसे समय पर चुकाने पर ₹25,000 और फिर ₹50,000 तक बढ़ाया जा सकता है।
Q4.Pradhan Mantri Svanidhi Yojana पर ब्याज दर कितनी है?
Ans.इस योजना पर साधारण बैंक लोन की तुलना में कम ब्याज दर रखी गई है।साथ ही,डिजिटल लेन-देन करने पर कैशबैक का फायदा भी मिलता है।
Q5.इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans.इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।