Samsung Galaxy S26 में बड़ा बदलाव!जनवरी नहीं,अब यह महीने में होगा लॉन्च,60W चार्जिंग और प्राइवेसी स्क्रीन से मचेगा धमाल।

anokhikhabare.com,Samsung Galaxy S26

Samsung Galaxy S26 Leaks

सैमसंग फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।हर साल जनवरी में लॉन्च होने वाली Galaxy S सीरीज इस बार अपनी टाइमलाइन बदल सकती है।लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक,Samsung Galaxy S26 सीरीज जनवरी की जगह फरवरी 2026 में दस्तक दे सकती है।सिर्फ लॉन्च डेट ही नहीं,बल्कि फीचर्स में भी ऐसे बदलाव बताए जा रहे हैं,जो इस सीरीज को अब तक की सबसे अलग Galaxy बना सकते हैं।

anokhikhabare.com,Samsung Galaxy S26,information

लॉन्च डेट में बदलाव क्यों?

टेक इंडस्ट्री से आ रही जानकारियों के अनुसार,सैमसंग इस बार अपने फ्लैगशिप लाइनअप को थोड़ा और पॉलिश करना चाहता है।पिछले कुछ सालों में कंपनी जनवरी में लॉन्च करती रही है,लेकिन Galaxy S26 के साथ फरवरी 2026 को टारगेट किया जा रहा है।चर्चा है,कि लॉन्च इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हो सकता है,जहां सैमसंग अपनी नई रणनीति और टेक्नोलॉजी को शोकेस करेगा।

anokhikhabare.com,Samsung Galaxy S26 Launch date

प्रोसेसर बना देरी की वजह?

लॉन्च में देरी के पीछे सबसे बड़ा कारण प्रोसेसर माना जा रहा है।सैमसंग चाहता है,कि Galaxy S26 सीरीज में उसका खुद का Exynos 2500 चिपसेट इस्तेमाल हो,ताकि हर मार्केट में एक जैसा परफॉर्मेंस मिल सके।पिछली बार तकनीकी चुनौतियों की वजह से कंपनी को क्वालकॉम पर निर्भर होना पड़ा था।अब लक्ष्य है,कि नया Exynos पूरी तरह तैयार हो और यही तैयारी वक्त ले रही है।

Galaxy S26 Ultra:प्राइवेसी का नया लेवल

इस सीरीज का सबसे चर्चित मॉडल Samsung Galaxy S26 माना जा रहा है।लीक के मुताबिक,इसमें एक खास प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी आ सकती है,जिसे ‘Flex Magic Pixel’ कहा जा रहा है।इसका फायदा यह होगा,कि स्क्रीन सामने से ही साफ दिखेगी,साइड एंगल से देखने पर कंटेंट धुंधला नजर आएगा।पब्लिक ट्रांसपोर्ट या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर Phone इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर गेम-चेंजर हो सकता है।

anokhikhabare.com,Samsung Galaxy S26,Privacy

बैटरी और चार्जिंग में बड़ा अपग्रेड

चार्जिंग स्पीड को लेकर भी अच्छी खबर है।अब तक 45W तक सीमित रहने वाला सैमसंग,Galaxy S26 Ultra में 60W फास्ट चार्जिंग दे सकता है।दावा है,कि इससे फोन लगभग 30 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाएगा।कैमरा सेक्शन में 200MP का पावरफुल सेंसर बने रहने की उम्मीद है,लेकिन प्रोसेसिंग और लो-लाइट परफॉर्मेंस को और बेहतर किया जा सकता है।

Galaxy S26 और S26+ में क्या नया?

सिर्फ Ultra ही नहीं,बल्कि Galaxy S26 और S26+ में भी बदलाव दिख सकते हैं।स्क्रीन साइज थोड़ा बढ़कर लगभग 6.3 इंच तक जा सकता है।कैमरा ट्यूनिंग में खास फोकस लो-लाइट फोटोग्राफी पर रहेगा,ताकि रात में भी ज्यादा क्लियर और शार्प फोटो मिलें।

anokhikhabare.com,Samsung Galaxy S26,Galaxy S26 and S26+

क्या इंतजार करना सही रहेगा?

अगर ये सभी लीक्स सच साबित होते हैं,तो सैमसंग फैन्स को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।लेकिन बदले में बेहतर प्राइवेसी,तेज चार्जिंग,पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिलता है,तो Galaxy S26 सीरीज का इंतजार पूरी तरह वाजिब लगता है।फरवरी 2026 टेक लवर्स के लिए बड़ा महीना साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source – Techgenyz)