Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक,नई रोमांटिक फिल्म Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ने रिलीज़ के पहले दिन शाम 5 बजे तक लगभग 3.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है,कि शाम और नाइट शोज़ में दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ आंकड़ों में और उछाल देखने को मिल सकता है।ओपनिंग के लिहाज से फिल्म की शुरुआत औसत लेकिन स्थिर कही जा रही है।
इस आर्टिकल में हम आपको Tu Meri Main Tera Box Office Collection,फिल्म की कहानी,कलाकारों की परफॉर्मेंस और कुल मिलाकर यह फिल्म देखने लायक है या नहीं,पूरी जानकारी देंगे।

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी रेहान मेहरा और रूमी के इर्द-गिर्द घूमती है।रेहान (Kartik Aaryan) अमेरिका में अपनी मां पिंकी के साथ रहता है और दोनों मिलकर वेडिंग इवेंट मैनेजमेंट का बिज़नेस चलाते हैं।वहीं,रूमी (Ananya Panday) आगरा की रहने वाली एक लेखिका है,जिसका अपने पिता कर्नल अमरवर्धन सिंह से भावनात्मक रिश्ता काफी मजबूत दिखाया गया है।

कहानी तब नया मोड़ लेती है जब रेहान और रूमी की मुलाकात क्रोएशिया में होती है।यहीं से एक जबरन उभरता रोमांटिक रिश्ता शुरू होता है।फिल्म खुद को मॉडर्न रिलेशनशिप और 90 के दशक के बॉलीवुड रोमांस का फ्यूज़न बताने की कोशिश करती है,लेकिन यह आइडिया स्क्रीन पर उतना असरदार साबित नहीं हो पाता।कहानी का मुख्य टकराव काफी देर से आता है और जब आता है,तब तक दर्शक भावनात्मक रूप से उससे जुड़ नहीं पाते।
Tu Meri Main Tera Box Office Collection
पहले दिन के शुरुआती ट्रेंड्स को देखें,तो फिल्म ने अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।रिपोर्ट्स के अनुसार-
Day 1 – 7.75 करोड़ रुपये
Day 2 – 5.25 करोड़ रुपये
Day 3 – 5.5 करोड़ रुपये
Day 4 – 5 करोड़ रुपये
Day 5 – 1.75 करोड़ रुपये
Day 6 – 1.75 करोड़ रुपये
Day 7 – 1.85 करोड़ रुपये
Day 8 – 1.3 करोड़ रुपये
Day 9 – 0.5 करोड़ रुपये
Day 10 – 0.65 करोड़ रुपये
Day 11 – 0.7 करोड़ रुपये
Day 12 – 0.25 करोड़ रुपये
Day 13 – 0.2 करोड़ रुपये (अनुमानित)
Day 14 – आंकड़े आना बाकी
Total Collection – लगभग 32.45 करोड़ रुपये
अगर वीकेंड के दौरान दर्शकों की जुबान पर फिल्म की तारीफ थोड़ी बढ़ी,तो इसकी कमाई में हल्का-फुल्का उछाल देखने को मिल सकता है।

स्टार कास्ट की एक्टिंग
कार्तिक आर्यन का अभिनय इस बार जरूरत से ज्यादा एनर्जेटिक नजर आता है।मेहनत साफ दिखती है,लेकिन कई सीन में भावनाओं की गहराई कम महसूस होती है।अनन्या पांडे अपने किरदार में मासूमियत दिखाने की कोशिश करती हैं,पर प्रभाव छोड़ने में पीछे रह जाती हैं।
अनुभवी कलाकार Neena Gupta और Jackie Shroff कमजोर संवादों के कारण अपने स्तर के मुताबिक चमक नहीं पाते।सहायक भूमिकाओं में कलाकारों का इस्तेमाल भी सीमित और असरहीन लगता है।

फाइनल वर्डिक्ट:देखें या नहीं?
Dharma Productions जैसे बड़े बैनर से आई यह फिल्म जेन-जी को ध्यान में रखकर बनाई गई जरूर लगती है,लेकिन न तो यह आज के रिश्तों की सच्चाई को पूरी तरह पकड़ पाती है और न ही पुराने बॉलीवुड रोमांस की आत्मा को।अगर आप कार्तिक आर्यन के फैन हैं या हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्म देखना चाहते हैं,तो एक बार ट्राय कर सकते हैं।वरना इससे उम्मीदें बहुत ज्यादा न रखें।
कुल मिलाकर औसत कहानी,कमजोर इमोशनल कनेक्ट और ठीक-ठाक बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के साथ यह फिल्म एक साधारण रोमांटिक एक्सपीरियंस बनकर रह जाती है।
Tu Meri Main Tera Box Office Collection के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं तो Click करें।(Source-Times of India)





