12वीं पास के लिए 32,679 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती,जानिए योग्यता,उम्र और आवेदन प्रक्रिया:UP Police Constable Bharti 2026

anokhikhabare.com,UP Police Constable Bharti 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।UP Police Constable Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल और जेल वार्डर के कुल 32,679 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB),लखनऊ द्वारा आयोजित की जा रही है।इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य रखा गया है।

anokhikhabare.com,UP Police Constable Bharti 2026,information

UP Police Constable Bharti 2026:मुख्य हाइलाइट्स

  • संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,लखनऊ
  • पद का नाम: कांस्टेबल/जेल वार्डर
  • कुल पद: 32,679
  • नोटिफिकेशन जारी: 31 दिसंबर 2025
  • आवेदन शुरू: 31 दिसंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा,दस्तावेज़ सत्यापन,PST और PET
  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

UP Police Bharti 2026:योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है।
  • समान अंक होने की स्थिति में DOEACC O-Level,NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में 2 साल की सेवा वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

anokhikhabare.com,UP Police Constable Bharti 2026,Online Form

आयु सीमा

  • पुरुष: 18 से 22 वर्ष
  • महिला: 18 से 25 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी।
  • SC/ST/OBC वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

जन्म तिथि सीमा

  • पुरुष: 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2007
  • महिला: 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007

anokhikhabare.com,UP Police Constable Bharti 2026,Eligibility and age limit

UP Police Vacancy 2026:पदों का विवरण

          पद का नाम           रिक्त पद

  • कांस्टेबल पुलिस: 10,469
  • पीएसी कांस्टेबल: 15,131
  • महिला पीएसी: 2,282
  • एसएसएफ: 1,341
  • घुड़सवार पुलिस: 71
  • जेल वार्डर (पुरुष): 3,279
  • जेल वार्डर (महिला): 106

             कुल पद               32,679

UP Police Constable Online Apply 2026:आवेदन कैसे करें?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है।नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1.आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Registration पर क्लिक करें।
2.रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और OTP से अकाउंट एक्टिवेट करें।
3.आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
4.अपनी कैटेगरी के अनुसार SBI पेमेंट गेटवे से फीस जमा करें।
5.फोटो,सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।
6.भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

anokhikhabare.com,UP Police Constable Bharti 2026,Online Apply

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026:आवेदन शुल्क

             श्रेणी             शुल्क

  • GEN/OBC     ₹500
  • SC/ST           ₹400

क्यों है यह भर्ती खास?

UP Police Constable Bharti 2026 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है,जो कम शैक्षणिक योग्यता में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।बड़ी संख्या में पद,स्पष्ट चयन प्रक्रिया और स्थायी सरकारी सेवा इसे 2026 की सबसे चर्चित भर्तियों में शामिल करती है।
अगर आप भी पुलिस विभाग में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं,तो समय रहते आवेदन जरूर करें।