संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 और भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।इच्छुक उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 933 पदों को भरा जाएगा,जो देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल हैं।

UPSC CSE & IFS 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
इवेंट तारीख
- नोटिफिकेशन जारी 4 फरवरी 2026
- आवेदन शुरू 4 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026
- प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026
- मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026
परीक्षा शेड्यूल: प्रीलिम्स से मेन्स तक
UPSC 2026 द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार,सिविल सेवा और IFS की प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी।उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
UPSC 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है-
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे,जो केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होंगे।अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा से सात दिन पहले अपना स्क्राइब बदलता है,तो उसका एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले अपलोड किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
पूरी योग्यता और आरक्षण संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

आवेदन शुल्क में बड़ा बदलाव
इस बार UPSC 2026 ने आवेदन शुल्क को लेकर अहम बदलाव किया है-
- सामान्य,OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए: ₹100
- SC,ST और महिला उम्मीदवारों के लिए भी अब: ₹100
- दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवारों को upsconline.nic.in पर जाना होंगा।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।
- फोटो और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- फाइनल सबमिट के बाद रसीद (Receipt) सेव करनी होगी।

परीक्षा केंद्र पर जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है।देर से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जरूरी सूचना
UPSC 2026 सिविल सेवा और IFS परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स,नोटिफिकेशन और दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से Union Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।




